Nirmala Sitharaman LIVE | Parliament White Paper LIVE Updates ; BJP Vs Congress | लोकसभा में श्वेत पत्र पर बहस: वित्तमंत्री सीतारमण बोलीं- वो सत्यानाश करके गए, हमने सुधारा, आज मगरमच्छ के आंसू बहा रहे

  • Hindi News
  • National
  • Nirmala Sitharaman LIVE | Parliament White Paper LIVE Updates ; BJP Vs Congress

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार 9 फरवरी को श्वेत पत्र पर लोकसभा में चल रही बहस में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार (UPA) सत्यानाश करके गई, हमने सुधारा। आज ये लोग मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। हमने कोल माइंस एक्ट पास करवाया। डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फंड स्टैबलिश किया। विदेशी फंडिंग की शुरुआत हुई, क्योंकि हमने 100 फीसदी एफडीआई कर दी।

सीतारमण ने ये भी कहा कि 2020 से 9 बार ऑक्शन में कोल ब्लॉक का एलोकेशन हुआ। पीछे के दरवाजे से मेरे भाई, मेरे बहन, मेरे भतीजे को एलोकेशन नहीं दिया और ये हमें क्रोनिक कैपिटलाइजेशन पर ज्ञान देते हैं।

59 पेज का श्वेत पत्र पेश किया था
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में भारतीय अर्थव्यवस्था पर 59 पेज का श्वेत पत्र पेश किया। इसमें बताया गया है कि जब 2014 में मोदी सरकार ने सत्ता संभाली, तो अर्थव्यवस्था नाजुक स्थिति में थी। इकोनॉमिक मिसमैनेजमेंट और करप्शन था।

श्वेत पत्र के अनुसार, UPA सरकार के हतोत्साहित करने वाले निवेश माहौल ने घरेलू निवेशकों को विदेशों में अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। बार-बार नीतिगत बदलावों के कारण इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने इंडोनेशिया और ब्राजील जैसे देशों में निवेश का रुख किया।

2014 में जब मोदी सरकार आई तो उसने कठोर फैसले लिए, जिससे अर्थव्यवस्था पटरी पर आई। देश की अर्थव्यवस्था अब दुनिया की पांच नाजुक अर्थव्यवस्थाओं से शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में पहुंच गई है। हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

लाइव अपडेट्स

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2047 में विकसित भारत बनाएंगे- निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा- मार्च 2014 में टॉप 200 कंपनियों का बैंकों पर 8.6 लाख करोड़ बकाया था। 44 फीसदी प्रॉब्लम ये थी कि एसेट की पहचान तक नहीं की। हमने 4 रिफॉर्म्स किए, कानून लाए, बैंकों का मर्जर किया, प्रोफेशनल बोर्ड और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स बनाए। आज उसका रिजल्ट देख रहे हैं। एनपीए में गिरावट आई। 3.2 फीसदी पर आ गया है। पब्लिक सेक्टर बैंक की कमाई बढ़ गई है। बैंक कर्ज में डूबे थे और आज वो जन कल्याण के स्तंभ बन रहे हैं।

मैंने बताया कि बैड गवर्नेंस, बैड डिसीजन का क्या असर हुआ, ये बताया। हमारी सरकार के अच्छे कदमों के ऊपर ट्रांसपेरेंसी से सारी बातें रखी हैं। आज इकॉनमी अच्छे स्तर पर पहुंची है। जिम्मेदार सरकार के नाते आने वाली पीढ़ियों को खराब स्थिति से उबारा है। आज यहां पहुंचे हैं तो 10 साल की मेहनत है। 2047 में विकसित भारत बनाने वाले हम होंगे।

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एनपीए को बैंक कैसे सुधारेंगे- वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने कहा- 1950 में मुंद्रा स्कैम हुआ था। हरिदास मुंद्रा कोलकाता इंडस्ट्रियलिस्ट थे। उनकी कंपनी को एलआईसी के जरिए इन्वेस्टमेंट करने को कहा गया। 1.26 करोड़ रुपए एलआईसी के जरिए डलवाए गए। जब ये घोटाला सामने आया तो उस वक्त के फाइनेंस मिनिस्टर को बलि का बकरा बनाकर हटा दिया गया।

2004 से लेकर 2014 तक फोन बैंकिंग के ऊपर फोन घुमाओ लोन पाओ एडवर्टाइजमेंट था। सिफारिशों की सौगात से ही NPA संकट शुरू हुआ। NPA को सुधारने के लिए जब हम चले तो देखा कि गलत आदमी को लोन देने के लिए बैंक को बोल रहे हैं। एनपीए होने पर कोई कागज का टुकड़ा भी नहीं है, बैंक इसे कैसे सुधारेंगे।

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

SBI के चेयरमैन को इसलिए परेशान किया, क्योंकि उन्होंने लोन नहीं दिया था- निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा- व्हाइट पेपर में बैंकों से खिलवाड़ करने का यूपीए सरकार का चरित्र दिखता है। इन्होंने पावर का गलत इस्तेमाल किया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 1976 में एक चेयरमैन थे, उनके इमरजेंसी के वक्त में एक पसंदीदा पार्टी को लोन नहीं दिया था। सीबीआई ने उन्हें इतना सताया, क्योंकि इनके रिश्तेदार या दोस्त को लोन नहीं दिया था। उन्हें हटा दिया गया था।

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सच्चाई सामने आई तो सह नहीं पा रहे- निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री बोलीं- इस साल 900 मिलियन टन तक कोल प्रोडक्शन हुआ। आने वाले टाइम में एक बिलियन तक पहुंचेगा। 2013-14 में 567 मिलियन टन प्रोडक्शन हुआ था।

यूपीए के जमाने की तुलना से पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग में कैपिटल एक्सपेंडेचर 3-4 गुना हुआ है। ये प्राइवेट सेक्टर के ऊपर पर बोलते हैं। ये सह नहीं पा रहे हैं कि इनके सरकार के कार्यकाल के बारे में सच्चाई सामने आ रही है।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विपक्ष संसद में बैठकर हल्ला करता है, हमें सुनिए- वित्तमंत्री

निर्मला सीतारण बोलीं- ये (विपक्ष) वॉकआउट करते हैं, नहीं तो यहां बैठकर हल्ला करते हैं। इनके पास चुनौती नहीं है। चुनौती देती हूं कि बैठकर सुनिए और जवाब दीजिए। डिस्टर्ब ना करिए। कोई भी रहे यहां पीएम, महिला कोई भी हो, ये बस चिल्लाते रहते हैं।

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यों से हजारों करोड़ का कलेक्शन हुआ, विकास के कई काम हुए- सीतारमण

वित्तमंत्री बोलीं- छत्तीसगढ़ में 12 हजार करोड़ कलेक्शन हुआ, झारखंड में 11 हजार 600 करोड़, कर्नाटक में 4,400 करो़ड़, राजस्थान में 8730 करोड़, नॉर्थ ईस्ट में मेघालय में 19 हजार करोड़ कलेक्शन हुआ।

DMF से क्योंझार में डिजिटल डिस्पेंसरी बनाई गई। चाईबासा मॉडल आंगनबाड़ी का कंस्ट्रक्शन हुआ। वेस्ट सिंहभूम में कुपोषण मिटाने का काम हो रहा है।

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हमने कोयले को हीरा बना दिया

कोविड के बाद पीएम मोदी ने देश को उबारा। कॉमनवेल्थ गेम्स की वजह से दुनिया में भारत की बदनामी हुई थी। यूपीए सरकार ने कोल स्कैम के जरिए पूरे देश को बहुत बड़ा झटका दिया। आपने कोयला को राख बना दिया। हमने अपनी नीतियों के तप से कोयले को हीरा बना दिया।

आज वही हीरा खनिज क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फाउंडेशन के रूप में अपनी चमक फैला रहा है। ये फंड हमारे कानून से स्टैबलिश हुआ है। इस फंड से 84 हजार 900 करोड़ फंड जेनेरेट हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *