Nepali student commits suicide, preparations to surround the government | नेपाली स्टूडेंट सुसाइड, सरकार को घेरने की तैयारी: नेपाल ने भारत से बात की; पिता को ओडिशा पुलिस ने एक महीने का आश्वासन दिया

[ad_1]

काठमांडू5 मिनट पहलेलेखक: संध्या द्विवेदी

  • कॉपी लिंक

छात्रा की आत्महत्या के विरोध में नेपाल में प्रदर्शन हो रहे हैं।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में नेपाली स्टूडेंट प्रकृति लम्साल की आत्महत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। नेपाल सरकार ने मामले में भारत से बातचीत की है। इसे लेकर नेपाल में राजनीति भी तेज हो गई है।

विपक्षी पार्टियां इस मसले पर संसद में सरकार को घेरने की तैयारी कर रही हैं मार्च के आखिर में नेपाली संसद का सत्र शुरू होना है। विपक्ष का कहना है कि 1 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का मामला है। नेपाल को भारत सरकार से सख्ती से बात करनी चाहिए।

वहीं, सुसाइड कर चुकी स्टूडेंट प्रकृति के पिता सुनील लम्साल का कहना है कि पुलिस ने हमें एक महीने के अंदर केस खत्म करने का भरोसा दिया है।

KIIT हॉस्टल में नेपाल की स्टूडेंट का शव मिलने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया था।

KIIT हॉस्टल में नेपाल की स्टूडेंट का शव मिलने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया था।

जिंदगी की कीमत पर पढ़ाई नहीं नेपाली स्टूडेंट का घर लुंबिनी प्रांत में है। भास्कर ने इस प्रांत के दो बड़े नेताओं से बात की है। लोकजनशक्ति पार्टी के सीनियर लीडर और प्रांत के पूर्व गृह मंत्री संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि बच्चों की जान की कीमत पर उन्हें पढ़ाई के लिए भारत नहीं भेजा जा सकता।

अगर हमारे बच्चे भारत में सुरक्षित नहीं है तो नेपाल में ही उनकी पढ़ाई का व्यवस्था की जानी चाहिए। बिना सुरक्षा गारंटी के बच्चों को भारत में पढ़ने नहीं भेजना चाहिए। ये मुद्दा हम सदन में उठाएंगे।

भारत में हमारे बच्चे सुरक्षित नहीं जनमत पार्टी के संसदीय दल के नेता और पूर्व मंत्री चंद्रकेश गुप्ता कहते हैं- भारत से हमारा रोटी-बेटी का नाता है। यह दो देशों की आत्मा से जुड़ा संबंध है। कुछ छोटे लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं।

इससे संबंध खराब हो रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।​​​​​ हमारे देश के लाखों लोग भारत में रहते हैं। वे कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे। भारत सरकार को दोषियों को सजा दिलाकर उन्हें सुरक्षित महसूस कराना चाहिए।

प्रकृति के पिता बोले- हमें भारत पर भरोसा है प्रकृति के पिता सुनील लम्साल कहते हैं कि पुलिस ने हमें दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया है। भारतीय पुलिस की जांच और व्यवहार की तारीफ करते हुए लम्साल कहते हैं कि हम जांच अधिकारी को हर 5-6 दिन में फोन करते हैं। वे हर बार विस्तार से बात करते हैं। हमें भारत सरकार और पुलिस पर पूरा भरोसा है। हमारी बेटी को न्याय जरूर मिलेगा।

यह पूछने पर कि क्या भारत में किसी पॉलिटिशियन या फिर सरकार के प्रतिनिधि ने उनसे बात की, तो वे इनकार करते हैं। वे कहते हैं हम राजनीति के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते। हम बस अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहते हैं। आगे नेपाल के किसी बच्चे के साथ ऐसा न हो।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *