[ad_1]
![]()
नई दिल्ली: नेपाल (Nepal) से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां एक बार फिर से धरती हिली है। जी हां, आज यानी 5 नवंबर रविवार तड़के 4:38 मिनट पर भूकंप (Earthquake0 के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। वहीँ रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 थी। इसका केंद्र काठमांडू (Kathmandu) बताया जा रहा था था। बता दें कि बीते 30 घंटे में नेपाल में भूकंप के 3 जोरदार झटके लगे हैं।
जानकारी दें कि इसमें भूकंप का पहला झटका बीते शुक्रवार की रात 11 बजर 32 मिनट पर लगा, जिसकी तीव्रता 6.4 मापी गई थी। इसने नेपाल में जबरदस्त तबाही मचाई थी। वहीँ इसके बीते शनिवार को ही फिर दोपहर 3:40 मिनट पर एक और झटका आया। इस बार भूकंप की तीव्रता 4.2 रही और तीसरा झटका आज यानी रविवार सुबह लगा है।
An Earthquake of Magnitude 3.6 strikes 169km NW of Kathmandu, Nepal: National Center for Seismology pic.twitter.com/fGhY5RvCdC
— ANI (@ANI) November 4, 2023
इस प्रकार देखा जाए तो बीते 30 घंटों में नेपाल में आये भूकंप (Earthquake) के तीन झटकों ने यहाँ बर्बादी की इबारत लिख दी है। जब्कारी दें कि नेपाल में बीते शुक्रवार को आए भूकंप से अब तक 157 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अब भी सैंकड़ों लोग घायल हैं। वहीँ बड़ी तादाद में मकान और सरकारी भवन जमींदोज हुए हैं।
यह नेपाल में साल 2015 के बाद से सबसे विनाशकारी भूकंप माना जा रहा है। इस विनाशकारी भूकंप के झटकों से सबसे ज्यादा नुकसान जाजर कोट और रूकुम में हुआ। पश्चिमी रुकुम में 60 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। वहीं, जाजर कोट में भी काफी तबाही मची है।
आपको बता दें कि नेपाल में साल 2015 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं इस भूकंप ने नेपाल में भयंकर तबाही मचाई थी। इसमें करीब 9000 लोगों की मौत हुई थी और 22000 से अधिक लोग घायल भी हुए थे। हालांकि नेपाल में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। दरअसल यह देश हिमालय पर्वतमाला की उस श्रृंखला पर स्थित है, जहां तिब्बती और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटें अक्सर टकराती रहती हैं। जिससे भूकंप का निर्माण होता है।
[ad_2]
Source link
