Ncrb:देश में बीते साल अपहरण के एक लाख से ज्यादा मामले, इसमें 76 हजार से ज्यादा नाबालिग; हर घंटे 12 लोग अगवा – Ncrb Data Kidnapping Maximum In Up Daily 294 Cases In India Know About Other States

NCRB Data Kidnapping Maximum in UP daily 294 cases in India know about other states

अपहरण के मामले में एनसीआरबी के आंकड़े
– फोटो : amar ujala graphics

विस्तार


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों में सिहरन पैदा करने वाले तथ्य सामने आए हैं। एनसीआरबी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में प्रतिदिन 294 से अधिक अपहरण की वारदात को अंजाम दिया गया। इन आंकड़ों के अनुसार, देशभर में हर घंटे 12 किडनैपिंग के मामले दर्ज किए गए। राज्यवार आंकड़ों के मुताबिक अपहरण के मामले सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में सामने आए। एनसीआरबी के अनुसार, अपहरण की सबसे अधिक प्राथमिकी (एफआईआर) उत्तर प्रदेश में दर्ज की गईं।

साल 2022 में पूरे भारत में अपहरण के एक लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में देश में प्रति लाख जनसंख्या पर अपराध की औसत दर 7.8 रही। ऐसे अपराधों में आरोप पत्र दायर करने की दर 36.4 थी। वार्षिक अपराध रिपोर्ट में एनसीआरबी ने बताया कि 2022 में देश में अपहरण के 1,07,588 मामले दर्ज किए गए। एक साल में आपराधिक घटनाएं लगभग  छह हजार से अधिक बढ़ी हैं। पिछले साल आंकड़ा 1,01,707, जबकि 2020 में अपहरण के कुल मामले 84,805 थे।

साल 2022 में 21,278 पुरुषों, 88,861 महिलाओं और एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,10,140 लोगों के अपहरण (kidnapped or abducted) की खबरें सामने आईं। इसका मतलब करीब 8400 से अधिक मामलों की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई।






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *