Ncp-sharad Pawar Faction Leader Jitendra Awhad Said Lord Ram Was Not A Vegetarian – Amar Ujala Hindi News Live – Maharasthra:कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भगवान पर राजनीति, शरद वाली Ncp के नेता बोले

NCP-Sharad Pawar faction leader Jitendra Awhad said Lord Ram was not a vegetarian

महाराष्ट्र के मंत्री जीतेंद्र आव्हाड (फाइल फोटो)
– फोटो : Facebook

विस्तार


श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी पर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन सबके बीच शरद पवार वाली एनसीपी के नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने भगवान राम को मांसाहारी बताया है। 

महाराष्ट्र के शिरडी में बुधवार को एक कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा कि भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 14 साल तक जंगल में रहेगा वो शाकाहारी भोजन खोजने कहां जाएगा? उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि क्या यह सही बात है या नहीं?

उन्होंने कहा, ‘कोई कुछ भी कहे, सच्चाई यह है कि हमें आजादी गांधी और नेहरू की वजह से ही मिली। यह तथ्य कि इतने बड़े स्वतंत्रता आंदोलन के नेता गांधी जी ओबीसी थे, उन्हें (आरएसएस को) स्वीकार्य नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा कि गांधीजी की हत्या के पीछे का असली कारण जातिवाद था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *