nasa viral post nasa share dumpling like object on social media

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

NASA Viral Post- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें एक खगोलीय पिंड और पकौड़ी बनावट में अनोखी वस्तुएं अंतरिक्ष में दिख रही हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने लोगों से पूछा कि वे इस तस्वीर को देखकर क्या समझे? लोगों ने इस सवाल पर मजेदार जवाब दिए। कई लोगों ने तो इसे एलियंस का यान तक कह डाला। इसके बाद नासा ने खुद ही सस्पेंस दूर कर दिया कि आखिर वो चीज है क्या?

नासा ने पकौड़े जैसे आकार की इन वस्तुओं का राज खोलते हुए तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि यह शनि ग्रह के चंद्रमा का पैन है। शनि के चंद्रमा के पैन की दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें। दोनों तस्वीरें अलग-अलग कोण से ली गई हैं। बाईं ओर की तस्वीर चंद्रमा के ऊपर से ली गई है, जबकि दाईं ओर की तस्वीर उसके नीचे से ली गई है। चंद्रमा के मध्यबिंदु के चारों ओर एक सपाट कटक है, और इस पर रेखाएं ऐसी दिख रही हैं जैसे वे इसकी सतह पर खुरची हुई हों।”

कैप्शन में नासा आगे लिखता है कि यह 83,000 मील (134,000 किमी) की ऊंचाई पर हर 13.8 घंटे में एक कक्षा पूरी करता है। पैन के भूमध्य रेखा के चारों ओर का कटक शनि के चंद्रमा एटलस के समान है और चंद्रमा को विशिष्ट डंपलिंग (पकौड़ी जैसा) आकार देता है।”

कैसे ली गई ये तस्वीरें
नासा ने कहा कि शनि के चंद्रमा की खोज पहली बार 1990 में वोयाजर 2 अंतरिक्ष यान द्वारा की की गई थी। पैन की ये हालिया तस्वीर चंद्रमा के 15,300 मील (24,600 किमी) के भीतर से गुजरते समय कैसिनी अंतरिक्ष यान द्वारा ली गई है। 

लोग समझ बैठे एलियंस का जहाज
नासा की इस पोस्ट को 2.3 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने मजाक में कहा, “एक मैकरॉन दिख रहा है, जिसमें से क्रीम निकल रही है।” एक अन्य यूजर ने तो इसे एलियंस का जहाज तक बता दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *