Nana Patekar Slaps Fan: सेल्फी लेने पहुंचा फैन, चिढ़ गए नाना पाटेकर और जड़ दिया थप्पड़, वी​डियो देख फैंस बोले-‘साहब…’

[ad_1]

मुंबई. Nana Patekar Hits a Fan Trying To Click Selfie During Shoot of His Film Journey in Varanasi: सेलेब्रिटीज क​ब ​प्यार से गले लगा लें और कब किसी बात पर उखड़ जाएं कहा नहीं सकता. ऐसा ही एक उदाहरण हाल ही देखने को मिला जब नाना पाटेकर शूटिंग के दौरान उखड़ गए. नाना को इतना गुस्सा आया की भरे बाजार​ उन्होंने अपने एक फैन को थप्पड़ जड़ दिया. नाना का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बन गया है. नेटीजंस नाना पाटेकर के इस व्यवहार को देखकर दुखी हैं और उनके प्रति गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो ​वायरल हो रहा है, वह एक शूटिंग सेट का है. वीडियो में दिख रहा है कि नाना एक सीन की शूटिंग के लिए खड़े हुए हैं. तब ही एक फैन नाना के करीब आता है और सेल्फी लेने की कोशिश करता है. बस, यह देखकर नाना आग बबूला हो जाते हैं और फैन को थप्पड़ जड़ देते हैं.

सेल्फी लेने की चाहत में खा बैठा फैन थप्पड़
जब भी किसी लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग चल रही होती है तो आस पास के लोगों के लिए यह कौतुहल बन जाती है. सितारों को देखने और उनके साथ फोटो लेने की चाहत हर दर्शक के मन में रहती है. नाना पाटेकर इन दिनों वाराणसी, उत्तर प्रदेश में फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग कर रहे हैं. जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें दिख रहा है कि फिल्म के एक शॉट के रेडी होने पर नाना पाटेकर अपने सीन के लिए खड़े थे. तब ही एक युवक उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बीच में आ जाता है. यह देख नाना पाटेकर अपना आपा खो देते हैं और फैन को सबके सामने मार देते हैं. फैन को देख यूनिट के दूसरे मेम्बर आकर उसे गर्दन से पकड़कर बाहर तक ले जाते हैं.

बता दें कि फिल्म ‘जर्नी’ का निर्देशन ‘गदर 2’ फेम अनिल शर्मा कर रहे हैं. उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे हैं और यह बाप बेटे के रिश्ते पर आधारित कहानी है. फिलहाल यह वीडियो देखकर नेटीजंस नाराज हो रहे हैं. एक यूजर का कहना था, ‘साहब, आम लोगों को भी इज्जत दीजिए.’

Tags: Entertainment news., Nana patekar, Varanasi news



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *