Mumbai IMD Weather Rainfall Photos Update; Delhi MP CG Kerala | Rajasthan Heatwave Alert | छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में 4 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट: 40-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी; 7 राज्यों में तापमान 42°, राजस्थान में कल से हीटवेव चलेगी

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai IMD Weather Rainfall Photos Update; Delhi MP CG Kerala | Rajasthan Heatwave Alert

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के 21 राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 दिन तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई जिलों में बरसात का दौर देखने को मिलेगा। यहां हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी।

इन राज्यों के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भी आज बारिश होगी। लेकिन यहां हवा की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, आंधी-बारिश के दौर के बावजूद राज्यों में तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं हो रही है। देश में गर्मी का दौर एक बार फिर लौटेगा। सोमवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंध प्रदेश, महाराष्ट्र में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच दर्ज गया।

इसके अलावा हीटवेव का दौर भी एक बार फिर लौटेगा। राजस्थान में कल यानी 15 मई से 18 मई तक लू चलेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियणा में 16 मई और MP-बिहार में 17 मई से हीटवेव चलेगी। इन राज्यों में तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

आगले 3 दिनों का मौसम का अनुमान

15 मई: नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में बिजली और आंधी चलने का अलर्ट

  • ओडिशा समेत नॉर्थ-ईस्ट के 7 राज्यों में बिजली गिरने का अनुमान है, बारिश होगी।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और गोवा में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में तेज बारिश का अलर्ट है।

16 मई: UP-पंजाब में हीटवेव चलेगी, गुजरात में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी

  • महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बिजली गिरने का अनुमान है।
  • मध्य प्रदेश, गोवा और कर्नाटक में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
  • उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हीटवेव चलेगी।
  • गुजरात में उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

17 मई: MP सहित 7 राज्यों में लू चलेगी, नॉर्थ-ईस्ट में बारिश होगी

  • राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, और मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट रहेगा।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश होगी।
  • तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

मानसून को लेकर 2 अनुमान

1. मौसम विभाग का अनुमान- मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 20 राज्यों में अच्छी बारिश होगी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग (IMD) 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है। पूरी खबर पढ़ें…

2. स्काईमेट का अनुमान- इस साल सामान्य मानसून, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में अच्छी बारिश होगी

वेदर एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार 9 अप्रैल को बताया था कि इस बार मानसून सामान्य रहेगा। यानी जून से सितंबर तक 4 महीने में औसत या सामान्य बारिश होगी। मौसम विभाग (IMD) 96 से 104 फीसदी के बीच बारिश को औसत या सामान्य मानता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *