Mrunal-Badshah Affair Rumors | ‘‘प्रिय इंटरनेट…आप जैसा सोच रहे हैं वैसा नहीं है”, बादशाह ने मृणाल ठाकुर के साथ प्रेम संबंधों की खबरों को किया खारिज

[ad_1]

मृणाल ठाकुर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह

Loading

मुंबई: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के साथ प्रेम संबंधों की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए रैपर बादशाह (Badshah) ने मंगलवार को कहा कि यह सच नहीं हैं।आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह पिछले सप्ताहांत शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की दीपावली पार्टी में मृणाल ठाकुर का हाथ पकड़े नजर आए थे। इसके बाद से दोनों के बीच रिश्तों की खबरे आने लगी थी।

बादशाह (37) ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर इन खबरों की ओर इशारा करते हुए लिखा, ‘‘प्रिय इंटरनेट, आपको एक बार फिर से निराश करने के लिए खेद है। आप जैसा सोच रहे हैं वैसा नहीं है।”

यह भी पढ़ें

मृणाल ठाकुर ने नहीं की कोई टिप्पणी 

हालांकि, मृणाल ठाकुर (31) ने अभी तक इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले बादशाह ने इस साल अप्रैल में मॉडल ईशा रिखी के साथ शादी की खबरों को भी खारिज किया था। बादशाह की पूर्व पत्नी जैस्मिन मसीह हैं। दोनों की छह साल की एक बेटी है।

मृणाल ठाकुर ने शेयर की थी तस्वीर 

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी एक इनसाइड तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी।  इस पोस्ट में वह बादशाह और शिल्पा शेट्टी के साथ पोज देती नजर आई थी। एक्ट्रेस की यह फोटो रैपर बादशाह ने भी रीपोस्ट की थी। (भाषा इनपुट के साथ)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *