11:29 AM, 12-Mar-2025
बजट की घोषणाओं का एलान करते वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा।
– फोटो : Jansampark MP
गरीबी के लिए योजना का एलान
- बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए चार हजार 66 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।
- गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए मुख्यमंत्री समग्र परिवार योजना शुरू करने का एलान।
- प्रदेश की शालाओं के उन्नयन के लिए 228 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया
11:21 AM, 12-Mar-2025
गरीबों के लिए काम लगातार, फैसले असरदार
- वित्त मंत्री देवड़ा ने एलान किया कि अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाएंगे
- प्रत्येक जिले में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन होगा। ये समिति जिले की विकास योजना का रोड मैप तैयार करेगी। इसमें सलाहकार शामिल किए जाएंगे।
- जनजाति छात्रों के लिए आकंक्षा योजना के लिए 20 करोड़ 52 लाख का प्रस्ताव।
- जनजातीय विकास के लिए 200 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए
11:16 AM, 12-Mar-2025

बजट पढ़ते वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा।
– फोटो : Jansampark MP
वित्त मंत्री देवड़ा के भाषण की मुख्य बातें
- प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है, हमारी सरकार विकास के क्षेत्रों में संतुलन रखते हुए आगे बढ़ रही है।
- जीआईएस में 18 नई नवीन नीतियां जारी की गई है। जीआईएस के कारण 21 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे।
- प्रदेश के जिलों के 19 उत्पाद को जीआई टैग मिल चुका है।
- स्टार्टअप नीति 2025 के तहत 10 हजार स्टार्टअप स्थापित होंगे।
- उद्योगों को 3250 करोड़ की सहायता दी जाना प्रस्तावित है।
- स्टार्टअप 2025 योजना के तहत 10 हजार स्टार्टअप स्थापित होने का अनुमान है।
- 5 वर्षों में उद्योग को करीब 20 हजार करोड़ का इंसेटिव दिया जाएगा।
- इस वर्ष 3250 करोड़ रुपये का इसेंटिव प्रस्तावित है, जो पिछले वर्ष से 551 करोड़ रुपये अधिक है।
11:12 AM, 12-Mar-2025
वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि एमपी का सकल घरेलू उत्पाद 250 लाख करोड़ तक करना सरकार का लक्ष्य है। 2025-2026 का बजट 15 फीसदी बढ़ाया गया है।
बजट की खास बातें
- मध्य प्रदेश की जीडीपी 22 साल में 17 गुना बढ़ी
- बेहतर राजकोषीय प्रबंधन के लिए काउंसिल का गठन
- 25-26 को उद्योग और रोजगार वर्ष घोषित किया
- 39 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों को विकासित किया जा रहा है
11:07 AM, 12-Mar-2025
मध्य प्रदेश विधानभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बजट पढ़ना शुरू कर दिया है। यह बटक करीब 4 लाख 20 हजार करोड़ है। मप्र में यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है।
11:04 AM, 12-Mar-2025
कांग्रेस विधायक शाह गेहूं की फसल का गट्ठा लेकर पहुंचे
टिमरनी से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह कंधे पर गेहूं की फसल का गट्ठा लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा की ओर से घोषणा की गई थी कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए करेंगे। लेकिन, ऐसा अब तक नहीं किया गया है। किसान खाद और डीएपी के लिए परेशान हो रहे हैं। विधायक शाह गट्ठा लेकर सदन के अंदर जाना चाह रहे थे। इसे लेकर उनकी मार्शल से बहस हो गई।
10:47 AM, 12-Mar-2025
मंत्री परिषद की बैठक

10:44 AM, 12-Mar-2025
कर्ज की पोटली लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

10:39 AM, 12-Mar-2025
इस बार करीब 4 लाख 20 हजार करोड़ का बजट: सीएम यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पिछली बार लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ का बजट हमने दिया था। इस बार करीब 4 लाख 20 हजार करोड़ का बजट आ रहा है। सभी क्षेत्रों में पर्याप्त धनराशि देने के साथ हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के संकल्प के साथ मिलाने का प्रयास किया है। भारत के सभी राज्यों में मध्यप्रदेश सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है।
10:34 AM, 12-Mar-2025
कोई नया कर नहीं लगाया
बजट पेश होने से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सीएम मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा समेत सभी मंत्री मौजूद हैं। बैठक में शामिल होने से पहले राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार ने कोई नया कर नहीं लगाया है। वहीं, मंत्री तुलसी सजावट ने कहा कि यह गरीब, किसान, महिला और युवाओं का बजट होगा। राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि महिलाओं के लिए कई प्रावधान किए गए हैं।
