08:05 AM, 04-Dec-2023
मिजोरम चुनाव 2023 के लिए मतगणना शुरू हुई।
07:41 AM, 04-Dec-2023
जेडपीएम के सीएम पद के उम्मीदवार लालदुहोमा बोले हम बनाएंगे सरकार
जेडपीएम (जोराम पीपल्स मूवमेंट) की तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि उनकी पार्टी सरकार बनाएगी।
07:24 AM, 04-Dec-2023
2018 चुनाव के नतीजे
एमएनएफ ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 26 सीटें हासिल की थीं। जेडपीएम ने आठ सीटें और कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थीं। बीजेपी ने एक सीट जीतकर अपना खाता खोला था। इसके बाद हुए उपचुनावों में एमएनएफ ने दो और सीटें जीती थीं।
06:58 AM, 04-Dec-2023
अगर सत्ता में लौटे तो संसाधन जुटाने पर देंगे प्राथमिकता देंगे: जोरमथांगा
मतगणना से पहले मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने रविवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी एमएनएफ दोबारा सत्ता में लौटती है तो वह राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए संसाधन जुटाने को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि हम 21 के जादुई आंकड़े को पार करके सरकार बनाने में सक्षम होंगे। हम अन्य दलों की मदद के बिना सरकार बनाएंगे।
06:14 AM, 04-Dec-2023
मतगणना केंद्र पर चल रहीं तैयारियां
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इससे पहले राजधानी आइजोल में मतगणना केंद्र पर तैयारियां चल रही हैं। मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
04:51 AM, 04-Dec-2023
लालदुहोमा का अपने दम पर सरकार बनाने का दावा
पूर्व आईपीएस लालदुहोमा अपने दम पर मिजोरम में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेएडपीएम)के प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने भ्रष्टाचार, रोजगार और विकास के साथ चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्होंने कहा, उनको पूरा विश्वास है कि पार्टी अपने दम पर अकेले सरकार बनाने जा रही है। जबकि कांग्रेस इस बार कई गारंटी के साथ मिजोरम चुनाव में उतरी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता ने कहा कि जनता का साथ कांग्रेस को मिला है। हम सरकार बनाएंगे।
04:28 AM, 04-Dec-2023
सीएम जोरमथांगा ने किया सत्ता में वापसी का दावा
मिजोरम के मुख्यमंत्री और मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथांगा ने त्रिशंकु विधानसभा की संभावना को खारिज किया है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। अगर पार्टी जीतती है तो जोरमथांगा फिर से मिजोरम की कमान संभालेंगे।
03:30 AM, 04-Dec-2023
राज्य में बहुमत का आंकड़ा 21
मिजोरम में विधानसभा सभी की कुल 40 सीटें हैं। इनमें एक सीट सामान्य वर्ग के लिए और 39 सीटें एसटी (अनुसूचित जनजाति) के लिए आरक्षित हैं। राज्य में किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 21 है।
03:10 AM, 04-Dec-2023
किस पार्टी ने कितने प्रत्याशी उतारे
एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा के 23, आम आदमी पार्टी के चार और 27 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।
02:27 AM, 04-Dec-2023
एग्जिट पोल्स को लेकर लालदुहोमा आश्वस्त
मिजोरम से जुड़े एग्जिट पोल्स के सामने आने से पहले ही जेएडपीएम के अध्यक्ष लालदुहोमा अपनी पार्टी की जीत को लेकर बेहद आश्वस्त दिखाई दे रहे थे। तमाम राजनीतिक रैलियों, सभाओं और साक्षात्कार में उन्होंने कांग्रेस, एमएनएफ पर चुटकी लेते हुए कहा था कि दोनों दलों की विधानसभा चुनाव के नतीजों में बुरी हालत होने वाली है, साथ ही उन्होंने दावा किया कि जेडपीएम को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने से कोई भी दल नहीं रोक सकता है। साथ ही उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता है।
01:49 AM, 04-Dec-2023
राज्य के लिए एग्जिट पोल क्या कहते हैं?
राज्य में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सबसे बड़ी पार्टी उभरती दिख रही है। एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल में उन्हें सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर दिखाया गया है। वहीं सत्तारूढ़ दल एमएनएफ अपनी सत्ता बचाने में जद्दोजहद करते दिख रही है। साथ ही एग्जिट पोल्स के मुताबिक, कांग्रेस और भाजपा मिज़ोरम में अस्तित्व की लड़ाई लड़ती दिखाई दे रही है।
01:17 AM, 04-Dec-2023
किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद
मिजोरम में 1984 से कभी कांग्रेस तो कभी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकार रही है। इस बार यह देखना रोचक होगा कि एमएनएफ के जोरमथांगा अपनी सरकार को बचा पाते हैं या फिर राज्य पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की नेतृत्व में बनी नई राजनीतिक पार्टी जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) कोई नई राजनीतिक समीकरण बनाएगी। इसका खुलास आज दोपहर 12 बजे तक साफ हो जाएगा, कि लोगों ने किसकी बात पर ज्यादा भरोसा किया है।
12:27 AM, 04-Dec-2023
Mizoram Election Result Live: मिजोरम की 40 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, थोड़ी देर में आएंगे रुझान
मिजोरम में सात नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि यहां पर भी मतगणना रविवार को ही होनी थी, लेकिन स्थानीय लोगों की मांग के बाद चुनाव आयोग ने इसे बदल कर चार दिसंबर कर दिया था।