Maryam Nawaz set to become first woman CM of Pakistan’s Punjab provincial assembly | मरियम बनीं पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री: PTI सांसदों के हंगामे के बीच ली शपथ; कहा- जनता को शुक्रिया

[ad_1]

इस्लामाबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने शपथ ली। उन्हें शुक्रवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की तरफ से सीएम पद के लिए चुना गया था।

स्पीकर सिब्तैन खान ने PML-N और उसके सहयोगी दलों के 215 सांसदों को पद की शपथ दिलाई। जबकि सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (SIC) के 98 सदस्यों ने भी शपथ ली।

मरियम के शपथ के दौरान पूर्व पीएम इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की।

CM बनने के बाद मरियम ने लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह पहली बार मुख्यमंत्री बनने का सम्मान देश की हर मां और बहन को समर्पित करना चाहती हैं।

शुक्रवार को मरियम नवाज ने हली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

शुक्रवार को मरियम नवाज ने हली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

रिजल्ट के बाद सत्र बुलाने वाला पंजाब पहला प्रांत
देश के 5 प्रांतों में पंजाब पहली प्रांतीय विधानसभा है, जिसका उद्घाटन सत्र बुलाया गया। शुक्रवार को ये सत्र 10 बजे शुरू होने वाला था, हालांकि इसमें दो घंटे से ज्यादा की देरी हुई। फिर इसे नमाज के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 2.30 बजे सत्र वापस से शुरू हुआ और पंजाब विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष सिब्तैन खान ने निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई।

पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्वाचित सदन पंजाब
पंजाब विधानसभा 371 सीटों के साथ पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्वाचित सदन है। इसमें 297 सामान्य सीटें और 74 आरक्षित सीटें हैं, जिनमें 66 महिलाओं के लिए और 8 अल्पसंख्यकों के लिए हैं। 8 फरवरी को 296 सामान्य सीटों के लिए चुनाव हुए थे, क्योंकि एक सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु की वजह से मतदान स्थगित कर दिया गया था।

अब पढ़िए किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं ….

2011 में राजनीति में रखा कदम
मरियम नवाज 2011 में सक्रीय राजनीति में आई थीं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत यूनिवर्सिटीज में और महिलाओं के मुद्दों पर भाषण देकर की थी। साल 2017 मरियम के लिए सबसे अच्छा रहा। इसी साल उनके पिता नवाज शरीफ को पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स में नाम आने पर चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था।

यहां से मरियम ने अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की कमान संभाली। इसी साल बीबीसी ने उन्हें अपनी 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी। इसके बाद वह न्यूयॉर्क टाइम्स की दुनिया की 11 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं।

पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज 2011 मेंएक्टिव पॉलिटिक्स में आई थीं। (फाइल फोटो)

पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज 2011 मेंएक्टिव पॉलिटिक्स में आई थीं। (फाइल फोटो)

आम चुनाव में किसी को बहुमत नहीं
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुआ। किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत (134 सीट) नहीं मिला। चुनावी नतीजों में इमरान समर्थक निर्दलियों को सबसे ज्यादा 93 सीटें मिली थीं।

ये खबर भी पढ़ें …

पाकिस्तान चुनाव में धांधली का आरोप लगाने वाला अफसर पलटा

पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए चुनाव में धांधली का आरोप लगाने वाले रावलपिंडी के पूर्व कमिश्नर लियाकल अली चट्टा अपनी बात से पलट गए हैं। गुरुवार रात जारी बयान में उन्होंने कहा- मैंने इमरान खान की पार्टी PTI के कहने पर बेबुनियाद आरोप लगाए। अब मैं शर्मसार हूं। मुल्क की बदनामी कराने का गुनहगार हूं। कानून जो चाहे वो सजा मुझे दे सकता है। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *