Manipur Moreh Violence Update; Kuki Vs Meitei Police Militants | PM Modi | कुकी संगठनों का दावा-पुलिस के भेष में मैतेई उग्रवादी: कहा- ये लोग विद्रोही गुटों से मिले हुए; राज्य के स्थापना दिवस पर PM ने दी बधाई

  • Hindi News
  • National
  • Manipur Moreh Violence Update; Kuki Vs Meitei Police Militants | PM Modi

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

म्यामांर की सीमा से सटे मणिपुर के मोरेह में 17 जनवरी को सुरक्षाबलों पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 2 जवानों समेत कुकी समुदाय की एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही मोरेह में हिंसा जारी है। इस हिंसा को लेकर कुकी संगठनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कुकी संगठनों का दावा है कि घाटी में पुलिस के भेष में असल में मैतई उग्रवादी हैं, जो विद्रोही गुटों से मिले हुए हैं। कुकी संगठनों का कहना है कि सरेंडर करने वाले विद्रोही गुट को राज्य पुलिस से मिलने की इजाजत भी है। ये दावा कुकी समुदाय के संगठन कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी और कुकी इनपी मणिपुर ने किया है।

राज्य पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। वहीं, राज्य सरकार का कहना है कि यहां पड़ोसी देश म्यांमार के शरारती तत्व हिंसा भड़का रहे है।

हालही में मोरेह के कई इलाकों में हिंसा हुई, जिसके बाद से यहां भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

हालही में मोरेह के कई इलाकों में हिंसा हुई, जिसके बाद से यहां भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

भारत-म्यांमार बॉर्डर पर फेंसिंग कराएगी केंद्र सरकार
केंद्र सरकार भारत-म्यांमार बॉर्डर पर खुली सीमा की फेंसिंग की कराएगी। साथ् ही म्यांमार से भागकर आ रहे आतंकियों और घुसपैठ को रोकने के लिए दोनों देशों के बीच फ्री मूवमेंट को भी सरकार बंद करने जा रही है।इस बात की जानकारी शनिवार 20 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में हुई असम पुलिस की पासिंग आउट परेड में दी।

गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में असम पुलिस की पासिंग आउट परेड के दौरान भाषण में भारत-म्यांमार बॉर्डर पर फेंसिंग कराने का ऐलान किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में असम पुलिस की पासिंग आउट परेड के दौरान भाषण में भारत-म्यांमार बॉर्डर पर फेंसिंग कराने का ऐलान किया।

इस बीच मणिपुर के स्थापना दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी।

पीएम ने सोशल मीडिया पर कहा कि राज्य के स्थापना दिवस पर मणिपुर के लोगों को शुभकामनाएं। मणिपुर ने भारत की प्रगति में एक मजबूत योगदान दिया है। हमें राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व है।

पीएम ने आगे कहा कि मैं मणिपुर के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके साथ ही मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर भी पीएम ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

राहुल ने कहा- आपकी परंपराओं को संरक्षित किया जाना चाहिए
राहुल ने तीनों राज्यों के स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी विशिष्ट पहचान, समृद्ध संस्कृतियाँ और गौरवशाली परंपराएँ भारत की विविधताओं का अभिन्न अंग है, जिन्हें संरक्षित करना चाहिए।

मणिपुर में हिंसा के बीच अबतक 180 लोगों की मौत
मणिपुर में पिछले साल मई 2023 से जातीय संघर्ष के बीच अब तक 180 से अधिक लोग मारे गए हैं। मैतुई समुदाय को एसटी का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 3 मई से हिंसा जारी है।

मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 % है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं, जिनकी संख्या लगभग 40% हैं और मुख्य रूप से वह पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

मणिपुर के मोरेह में पुलिस, विद्रोहियों के बीच फायरिंग:अतिरिक्त टीमों को बॉर्डर इलाकों में भेजा गया, संघर्ष के डर से घर छोड़ रहे कुकी

​​​​​​​

​​​​​​​​​​​​​​15 जनवरी सुबह म्यांमार सीमा से लगे मोरेह शहर में पुलिस और विद्रोहियों के बीच ताजा गोलीबारी हुई। विद्रोहियों ने पुलिस को उस समय निशाना बनाया जब वे मोरेह शहर के कुछ इलाकों से गुजर रहे थे।

सीमा क्षेत्र की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए मणिपुर पुलिस की अतिरिक्त टीमों को बॉर्डर इलाकों में भेजा गया है। सीएम एन बीरेन सिंह का कहना है कि मोरेह में सुरक्षाबलों पर हमलों में म्यांमार के विद्रोहियों का हाथ है। पूरी खबर पढ़ें…

​​​​​​​

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *