Malegaon blast: NIA court starts recording statements of BJP MP Pragya Thakur, six others | NIA कोर्ट ने घायलों-मृतकों के बारे में पूछा तो सांसद भावुक हुईं

  • Hindi News
  • National
  • Malegaon Blast: NIA Court Starts Recording Statements Of BJP MP Pragya Thakur, Six Others

मुंबईएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मालेगांव ब्लास्ट मामले में कोर्ट ने पीड़ितों की गवाही से जुड़े 60 सवालों पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत 7 आरोपियों के बयान दर्ज किए।

मालेगांव ब्लास्ट मामले में सात आरोपियों के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है। कोर्ट ने पीड़ितों की गवाही से जुड़े 60 सवालों पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत 7 आरोपियों के बयान दर्ज किए। इन सभी सवालों का जवाब प्रज्ञा ठाकुर ने तीन शब्दों में दिया। उन्होंने कहा- ‘मुझे जानकारी नहीं’।

जब कोर्ट ने ब्लास्ट में घायलों और मृतकों के बारे में पूछा तो मुख्य आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर भावुक हो गईं। इसलिए दस मिनट तक काम रुका रहा।

मालेगांव ब्लास्ट मामले में सात आरोपियों के खिलाफ सुनवाई शुरू
मालेगांव ब्लास्ट मामले में सात आरोपियों के खिलाफ NIA की विशेष अदालत में 3 अक्टूबर को सुनवाई शुरू हो गई है। 29 सितंबर, 2008 को मालेगांव में भिक्खु चौक विस्फोट मामले की सुनवाई मुंबई में NIA विशेष सत्र न्यायालय में चल रही है। गवाही के आधार पर अदालत ने आरोपियों को दो समूहों में बांट दिया और CrPC की धारा 313 के तहत उनके बयान दर्ज किए।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2019 में भाजपा के टिकट पर पहली बार सांसद चुनी गई थीं। उन्होंने भोपाल से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को हराया था।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2019 में भाजपा के टिकट पर पहली बार सांसद चुनी गई थीं। उन्होंने भोपाल से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को हराया था।

आरोपी का बयान लेने के बाद अगली सुनवाई होगी
इस मामले में 323 गवाह हैं। उनमें से 34 फ्लिप हो गए हैं। बाकी 289 गवाहों के बयानों के आधार पर कोर्ट ने करीब 4-5 हजार सवालों का एक सेट तैयार किया है। CrPC की धारा 313 के मुताबिक आरोपियों को अदालत के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलता है। उन प्रतिक्रियाओं की शुरुआत हो चुकी है। उसके बाद मामले की अगली सुनवाई होगी।

मालेगांव ब्लास्ट में 6 लोग मारे गए थे
महाराष्ट्र के मालेगांव (मुंबई से करीब 200 किमी दूर) में 29 सितंबर 2008 को ब्लास्ट हुआ था। यहां एक मस्जिद के पास एक बाइक में एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाई गई थी। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा जख्मी हुए थे।

मामले की जांच पहले महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) कर रही थी, 2011 में इन्वेस्टीगेशन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को ट्रांसफर कर दी गई।

ये खबरें भी पढ़ें…

प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- देश को भगवा आतंकवाद घोषित करने का प्रयास किया गया

झांसी में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत को भगवा आतंकवाद देश घोषित करने का कुचक्र रचा गया। ये भी कोशिश कि गई कैसे संघ के लोगों को फंसाया जाये ताकि संघ पर बनाया जा सके। उन्होंने ये भी कहा,यूपी में भव्य राम मंदिर बन गया है। शिवजी (ज्ञानवापी) के यहां भी उथल-पुथल मची हुई है। वहां भी सब अच्छा जाएगा। आगे भी सब अच्छा होने वाला है। पूरी खबर पढ़ें…

भोपाल सांसद प्रज्ञा बोलीं- चाकू तेज रखो, पता नहीं क्या स्थिति पैदा हो जाए…

भोपाल से BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंदू समुदाय से अपने घरों में हथियार रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा- हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। यह विवादित बयान उन्होंने पिछले साल 26 दिसंबर को कर्नाटक में दिया था। वे शिवमोगा में आयोजित हिंदू जागरण वैदिक के दक्षिण क्षेत्र वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *