Mahira Khan Praised Arijit Singh | अरिजीत सिंह की लाइव कॉन्सर्ट देख फैन हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, की जमकर तारीफ

[ad_1]

अरिजीत सिंह के लाइव कॉन्सर्ट में मौजूद एक्ट्रेस माहिरा खान

Loading

नई दिल्ली: पाकिस्तान की एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) इस सप्ताहांत दुबई में आयोजित हुए अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं और उन्होंने कहा कि भारतीय गायक को खुशी में झूमते हुए गाता देख उन्हें प्रसन्नता हुई। तुम ही हो, राब्ता और कबीरा जैसे मशूहर गानों के लिए लोकप्रियता पाने वाले अरिजीत ने रविवार को दुबई के कोका-कोला एरिना में आयोजित संगीत कार्यक्रम में लाइव परफॉरमेंस दी थी।

अरिजीत सिंह पर भगवान का आशीर्वाद

माहिरा भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शो का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, किसी कलाकार को खुशी में झूमते हुए और प्यार से घिरे हुए प्रस्तुति देते हुए देखना कितना सुखद है। माहिरा ने कहा, लेकिन इससे भी अधिक, यह तब और सुंदर होता है जब आप एक कलाकार में विनम्रता देखते हैं। उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिला है।धन्य रहें अरिजीत सिंह। वाह!

माहिरा को न पहचान पाने पर माफी मांगी

इससे पहले कार्यक्रम के दौरान माहिरा को पहचान नहीं पाने पर माफी मांगने का अरिजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। अरिजीत सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लोगों की भीड़ में माहिरा की 2017 में आई पहली बॉलीवुड फिल्म रईस का गाना जालिमा गाते हुए उन्हें देखा, लेकिन वह उन्हें पहचान नहीं पाए थे। हालांकि बाद में जब वह पाकिस्तानी अभिनेत्री को पहचान गए तो उन्होंने उनका नाम पुकारा।

माहिरा खान के तरफ कैमरा घुमाने को कहा

अरिजीत ने मंच से कहा, आप लोग हैरान हो जाएंगे, क्या मैं बता दूं? क्या हम उनकी ओर कैमरा कर सकते हैं? मैं इन्हें पहचानने की कोशिश कर रहा था तभी मुझे याद आया कि मैंने इनके लिए गाना गाया था। देवियो और सज्जनो माहिरा खान मेरे ठीक सामने बैठी हैं। उन्होंने कहा, सोचिए मैं उनका ही जालिमा गाना गा रहा था और वह यहीं खड़ी थीं, लेकिन मैं उन्हें पहचान नहीं सका। मुझे माफ कीजिए। आपका बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *