Maharashtra New Cm Oath Live Devendra Fadnavis Shapath Grahan Swearing-in Ceremony Azad Maidan Mumbai News – Amar Ujala Hindi News Live

08:28 AM, 05-Dec-2024

मतपत्र से पुनर्मतदान मामले में राकांपा (एसपी) नेता जानकर सहित 89 पर केस

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मरकडवाडी गांव और आसपास के इलाकों में कुछ ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से मतपत्रों का उपयोग करके पुनर्मतदान की कोशिश करने की घटना के एक दिन बाद पुलिस ने इस मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता उत्तम जानकर और 88 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक दिन पहले निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में 200 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

08:12 AM, 05-Dec-2024

आजाद मैदान के आसपास के इलाकों में लगे पोस्टर

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के पोस्टर मुंबई के आजाद मैदान के आसपास के इलाकों में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री-भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के पोस्टर भी देखे गए। फडणवीस आज महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे।

06:46 AM, 05-Dec-2024

नागपुर के सबसे युवा मेयर बने

जनसंघ और बाद में भाजपा नेता रहे स्व. गंगाधर फडणवीस के बेटे देवेंद्र ने कम उम्र में ही राजनीति में कदम रख दिया था। 1989 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1992 में नागपुर भाजयुमो इकाई के अध्यक्ष बने। इसी साल उन्होंने नागपुर के रामनगर वार्ड से अपना पहला नगरपालिका चुनाव जीता और 21 साल की उम्र में नागपुर नगर निगम के सबसे युवा पार्षद बन गए। 1994 में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। 1997 में 27 साल की उम्र में यहां के सबसे युवा मेयर बने। फडणवीस ने 1999 में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 

06:08 AM, 05-Dec-2024

 तीसरी बार महाराष्ट्र की सत्ता की कुर्सी संभालेंगे फडणवीस

फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र की सत्ता की कुर्सी संभालेंगे जहां पहली बार उन्होंने पूरे पांच साल तो दूसरी बार महज तीन दिन की सरकार चलाई। बीते पांच साल में जिस तरह से महाराष्ट्र की राजनीति बदली उस तरह देवेंद्र फडणवीस की भूमिका भी बदली। वह कभी तीन दिन के मुख्यमंत्री, कभी नेता प्रतिपक्ष तो कभी उपमुख्यमंत्री रहे। 

05:55 AM, 05-Dec-2024

पीएम मोदी, 19 सीएम व डिप्टी सीएम पहुंचेंगे

राज्यपाल ने बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे फडणवीस को शपथ के लिए आमंत्रित किया है। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, 19 सीएम व उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। 

05:55 AM, 05-Dec-2024

विधान भवन में हुई बैठक में आमराय से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने अजीत व शिंदे के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

04:52 AM, 05-Dec-2024

Maharashtra CM Oath Live: फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; कार्यवाहक सीएम शिंदे, अजित बनेंगे डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रहा संशय बुधवार को खत्म हो गया। देवेंद्र फडणवीस बृहस्पतिवार को तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। महायुति में शामिल शिवसेना प्रमुख व कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे व एनसीपी अध्यक्ष अजीत पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। मुंबई के आजाद मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *