Maharashtra Govt Formation Live Updates New Cm Of Maharashtra Devendra Fadnavis Eknath Shinde Ajit Pawar News – Amar Ujala Hindi News Live

08:19 AM, 04-Dec-2024

फडणवीस मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। महायुति ने अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है।

08:03 AM, 04-Dec-2024

‘सर्वसम्मति होगी तो एक ही प्रस्ताव रखा जाएगा’

विजय रूपाणी ने कहा कि सरकार बनेगी। चुने गए विधायकों से कल चर्चा की जाएगी। एक नाम तय होगा और बाद में उसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी की परंपरा का पालन करती है। यह नाम तय करने का हमारा तरीका है। विधायक दल का नेता तय किया जाएगा और वह नेता अगले दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेगा। यदि सर्वसम्मति होगी तो केवल एक ही प्रस्ताव (नाम) आगे रखा जाएगा।

08:02 AM, 04-Dec-2024

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने क्या कहा?

भाजपा की ओर से महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए बनाए गए दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों में से एक गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बातचीत करने के बाद ही विधायक दल का नेता चुना जाएगा। बीती शाम मुंबई पहुंचे रूपाणी ने बताया कि यदि सभी की सहमति बनी तो किसी एक ही व्यक्ति को नाम विधायक दल के नेता के लिए चुना जाएगा।

07:46 AM, 04-Dec-2024

Maharashtra CM News Live: आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से उठेगा पर्दा; भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा फैसला

Maharashtra Govt Formation BJP Meeting Today News Live: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आज विराम लग सकता है। आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इसी में भाजपा अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करेगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे। इसमें ‘महायुति’ ने 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर जीत दर्ज की थी। भाजपा ने 132 सीट पर जीत हासिल की, जबकि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीट मिली थीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *