Maharashtra Cabinet Allocation; Devendra Fadnavis Amit Shah | BJP Shiv Sena NCP | महाराष्ट्र-सरकार गठन के 7 दिन बाद कैबिनेट पर फैसला आज: दिल्ली में शाह में मिले फडणवीस और पवार, मंत्री पद पर फार्मूला तय हुआ

  • Hindi News
  • National
  • Maharashtra Cabinet Allocation; Devendra Fadnavis Amit Shah | BJP Shiv Sena NCP

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के मुख्मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें शिवाजी की प्रतिमा भेंट की।

महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को सरकार गठन के 7 दिन बाद आज गुरुवार को मंत्रिमंडल पर फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार देर रात गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मीटिंग के दौरान मंत्रिमंडल पर चर्चा की गई।

डिप्टी सीएम अजित पवार भी दिल्ली में ही मौजूद हैं। वे भी शाह से मुलाकात करने संसद पहुंच चुके हैं। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे दिल्ली नहीं पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, 14 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है और मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का फॉर्मूला-सबसे ज्यादा मंत्री BJP के होंगे

सूत्रों के मुताबिक, शाह-फडणवीस की मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल का फॉर्मूला करीब-करीब तय हो चुका है और आज इस पर फाइनल मुहर लग सकती है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। भाजपा को 20, शिवसेना को 12 और एनसीपी को 10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं। राज्य में सीएम समेत कुल 43 मंत्री हो सकते हैं।

फडणवीस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की।

फडणवीस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की।

गह मंत्रालय को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार अटका

  • सूत्रों के मुताबिक, शिंदे सरकार में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास ही गृह मंत्रालय था। वो इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते हैं। उधर शिंदे गुट का तर्क है कि अगर डिप्टी CM का पद हमें मिल रहा है तो गृह मंत्रालय भी उन्हें ही मिलना चाहिए।
  • भाजपा गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। उन्होंने शिवसेना को हेल्थ, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य, उद्योग ऑफर किया है। NCP अजित गुट को वित्त, योजना, सहयोग, कृषि जैसे विभाग देने की पेशकश की है।
महाराष्ट्र में भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और NCP ने 41 सीटें जीती थीं।

महाराष्ट्र में भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और NCP ने 41 सीटें जीती थीं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *