Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Sangam Snan Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu Yogi Adityanath – Basant Panchami | महाकुंभ का 27वां दिन, नया ट्रैफिक प्लान लागू: एक्टर राजकुमार राव ने पत्नी के साथ संगम में लगाई डुबकी, आज बढ़ेगी भीड़

  • Hindi News
  • Mahakumbh
  • Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Sangam Snan Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu Yogi Adityanath Basant Panchami

प्रयागराज40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ का शनिवार को 27वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 40.68 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अभी मेला 18 दिन और चलेगा। आज संगम पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रहेगी। रविवार को भी लोगों का आना ज्यादा रहेगा। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है।

संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा। पुलिस स्नान कर चुके लोगों को वहां से निकाल रही है। वाहनों की प्रयागराज शहर में एंट्री हो रही है।

महाकुंभ से अखाड़े वापस जाने लगे हैं। इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। कल्पवासी भी घर लौटने लगे हैं। इसके लिए प्रशासन मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री देगा। 8 फरवरी की रात 8 बजे से 9 फरवरी की सुबह 4 बजे तक वाहनों को एंट्री मिलेगी।

कल्पवासियों के वाहनों में ट्रैक्टर से लेकर छोटे वाहनों का ही प्रवेश मान्य होगा। इसके अलावा संस्थाएं और अखाड़े भी अपने वाहनों को मेला क्षेत्र में ला सकते हैं। जिससे मेला क्षेत्र को खाली कर सकें। ऐसे सारे वाहन रात 8 से सुबह 4 बजे तक ही मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं।

शुक्रवार को अभिनेता राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई। राजकुमार ने कहा- हम 12 साल पहले भी यहां आए थे। वह अनुभव जीवन बदल देने वाला था।

महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ का ड्रोन VIDEO

01:14 AM8 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ में संन्यासी अखाड़ों की नई विधायिका का चुनाव सम्पन्न

महाकुंभ से अखाड़ों के विदा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। सेक्टर 20 में बने अखाड़ा क्षेत्र में प्रमुख शैव अखाड़ों ने रवानगी से पहले की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसी के अंतर्गत अखाड़े में पंच परमेश्वर या नई विधायिका का चुनाव भी किया गया।

श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने अपनी नई विधायिका का चयन कर लिया। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत जमुनापुरी जी का कहना है श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी अखाड़े में 8 श्री महंत और 8 उप महंत का चयन किया है। छावनी में धर्म ध्वजा के नीचे नए पंच परमेश्वर का चुनाव सम्पन्न हुआ।

01:13 AM8 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा- संगम में स्नान कर मोक्षदायिनी मां गंगा की आराधना की। तीर्थराज प्रयाग सभी के मनोरथ पूर्ण करें, हमारे चिंतन और चेतना को सशक्त करें, विश्व का कल्याण करें, यही कामना है।

उन्होंने कहा- सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं कि मुझे परिवार के साथ संगम पर पवित्र स्नान करने का अवसर मिला। ये जीवन के ऐसे क्षण होते हैं जो अविस्मरणीय बन जाते हैं।

01:13 AM8 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

एक्टर राजकुमार राव पहुंचे महाकुंभ, गंगा में लगाई डुबकी

अभिनेता राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। इसके बाद संगम में पत्नी के साथ डुबकी लगाई। राजकुमार राव ने महाकुंभ पर कहा- हम 12 साल पहले भी यहां आए थे। वो अनुभव जीवन बदल देने वाला था। इतने बड़े पैमाने पर यह आयोजन किया जाता है। सभी लोगों और प्रशासन के साथ मेरी शुभकामनाएं हैं।

01:12 AM8 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने संगम में लगाई डुबकी

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी उनके साथ मौजूद रहे। सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा- पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी के नेतृत्व में महाकुंभ का आयोजन नित नई ऊंचाई छू रहा है। महाकुंभ 2025 विरासत के साथ विकास के संकल्प का ब्रांड एम्बेसडर बन कर उभरा है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने महाकुंभ के प्रबंधन और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

01:12 AM8 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा-मानव ही माधव का रूप

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा- हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि भारत की संस्कृति का सनातन आदर्श एक आत्मता है। यहां सारे भेदभाव खत्म हो जाते हैं। हमारी संस्कृति कहती है कि किसी भी व्यक्ति को उसके दिव्य रूप में देखो। मानव ही माधव का रूप है और यहां यह सब नजर आता है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *