Mahakumbh 2025 Magh Purnima Snan Live Kumbh Mela Shahi Snan Photos Prayagraj Traffic Jam News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

12:49 PM, 12-Feb-2025

‘घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी और ऐसा नहीं होना चाहिए था’

मौनी अमावस्या की भगदड़ पर यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि उस दिन हमारी आकस्मिक योजना सफल रही। घटना होते ही हमारी एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और 10-15 मिनट के अंदर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बचाव और राहत कार्य भी तेजी से हुआ। इससे पता चलता है कि योजना में कोई चूक नहीं हुई। न्यायिक समिति गठित की गई है। घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी और ऐसा नहीं होना चाहिए था।

12:45 PM, 12-Feb-2025

1.3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि “यह महाकुंभ 2025 का 5वां स्नान है, इसके बाद महाशिवरात्रि का स्नान होगा। मौनी अमावस्या पर एक दुर्घटना हुई थी। हमने इससे सबक लिया और नई तकनीकें लागू कीं। ‘बिल्ड बैक बेटर’ की एक प्रबंधन तकनीक है। हमने खुद को बेहतर बनाने के लिए समुदाय की प्रतिक्रिया ली और नई तकनीकों को लागू किया। नतीजतन, अब तक 46 से 47 करोड़ लोग महाकुंभ में आ चुके हैं। आज सुबह 10 बजे तक 1.3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। हम चित्रकूट, मिर्जापुर विंध्यांचल मंदिर, विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि प्रयागराज में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु इन स्थानों पर जा रहे हैं। हमने लखनऊ में एक वॉर रूम बनाया है जहां प्रयागराज क्षेत्र की लाइव फीड मिलती है। 2500 से अधिक कैमरे सक्रिय हैं। हम प्रयागराज में ICCC में लाइव फीड प्राप्त करते हैं। नई भीड़ प्रबंधन तकनीकों ने सकारात्मक परिणाम दिए हैं और भारी भीड़ के बीच भी चीजें सुचारू रूप से चल रही हैं। 

 

12:14 PM, 12-Feb-2025

पत्नी के साथ अनिल कुंबले ने किया स्नान

पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने संगम पर पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाई। 

11:45 AM, 12-Feb-2025

सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि पावन स्नान पर्व माघ पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! भगवान श्री हरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी के मनोरथ पूर्ण करें, यही कामना है।

11:19 AM, 12-Feb-2025

माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उन्होंने भगवान श्री हरि से सबके सुख-समृद्धि व सौभाग्य तथा मां गंगा-यमुना-सरस्वती से मनोरथ सिद्ध करने की कामना की। 

10:27 AM, 12-Feb-2025

त्रिवेणी पर कड़ी चौकसी

त्रिवेणी पर कड़ी चौकसी है। हर तरफ पुलिस अलर्ट कर रही है। पुलिस फोर्स को लगातार चौकस रहने के निर्देश मिल रहे हैं। झूसी से संगम जाने वाले मार्ग की स्थिति सामान्य है।

09:50 AM, 12-Feb-2025

श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा

आध्यात्मिकता और संस्कृति के मिलन स्थल महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। माघी पूर्णिमा पर संगम स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। अब तक 46 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है।

09:18 AM, 12-Feb-2025

श्रद्धालुओं और तपस्वियों पर पुष्पवर्षा

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 के दौरान माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगम के जल में पवित्र डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं और तपस्वियों पर पुष्प वर्षा की जा रही है।

 

09:17 AM, 12-Feb-2025

श्रद्धालुओं पर ‘पुष्प वर्षा’

प्रयागराज में माघी पूर्णिमा पर त्रिवेणी संगम पर महास्नान जारी है। संगम पर उमड़े श्रद्धालुओं पर ‘पुष्प वर्षा’ की गई।

 

09:13 AM, 12-Feb-2025

‘यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं’

प्रयागराज में महाकुंभ के एक तीर्थयात्री ने कहा, “मैं आज माघ पूर्णिमा पर स्नान करने की योजना बनाकर दिल्ली से यहां आया हूं। यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।”

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *