mafia sudhir singh of uttar pradesh had property worth rs 400 crore used daanpatra police prepared list

ऐप पर पढ़ें

UP Mafia List: प्रदेश स्तर की माफियाओं की सूची में शामिल माफिया सुधीर सिंह की 400 करोड़ की सम्पत्ति अब पुलिस-प्रशासन के रडार पर है। पुलिस की जांच में इन सम्पत्तियों का पता चला है। माफिया ने करोड़ों की संपत्ति को हड़पने के लिए दानपत्र का इस्तेमाल किया है। पुलिस के पास ऐसी 13 जमीनों के दस्तावेजों की जानकारी हुई जो कि सुधीर सिंह की है। उनका सत्यापन कर पुलिस ने इसकी सूची तैयार कर ली गई है। अब नए सिरे से अपराध से अर्जित संपत्ति का ब्योरा जुटाकर पुलिस ने कार्रवाई के लिए डीएम के पास फाइल भेजी दी है। डीएम से संस्तुति मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम सभी संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई करेगी।

माफिया सुधीर सिंह न सिर्फ गोरखपुर के टॉप 10 माफियाओं में शामिल है बल्कि उसका नाम प्रदेश स्तरीय 69 माफियाओं की सूची में भी शामिल है। जरायम की दुनिया से राजनीति की दुनिया में कदम रखकर सुधीर सिंह ब्लॉक प्रमुख बना और बसपा के टिकट पर सहजनवा से विस का चुनाव लड़ चुका है। इन सब के बीच वह जमीन का कारोबार भी करता रहा है। गैंगस्टर के मामले में सुधीर सिंह पर बीते दिनों एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। इसके बाद उसने महराजगंज में कोर्ट में सरेंडर किया था। माफिया सुधीर सिंह के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। 

इसके तहत अब तक उसकी 14 करोड़ की संपत्ति को भी पुलिस ने प्रशासन की मदद से जब्त कराया था। पुलिस ने सितंबर 2022 में दो बार में माफिया के शाहपुर में स्थित आवास और गांव की प्रापर्टी सहित अन्य जगहों की संपत्ति को जब्त कराया है। पुलिस ने जांच की तो पता चला है कि उसके नाम से 21 संपत्तियां हैं, जिसमें से आठ पैतृक हैं, जबकि 13 संपत्ति दानपत्र पर है। दानपत्र की संपत्ति की पुलिस ने जांच की और सभी संपत्तियों की सूची तैयार कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *