Ludhiana Police Put Many Hindu Leaders Under House Arrest Threat Khalistan| News Updates | खालिस्तानी-गैंगस्टरों की इनपुट के बाद पुलिस हरकत में आई, कुछ युवक हिरासत में लिए

लुधियाना10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिन्दू नेता रोहित साहनी के घर उसे मिलने पहुंचे शिव सेना भारतवंशी के चेयरमैन रोहित शर्मा।

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने हिंदू नेताओं को नजरबंद कर दिया है। पुलिस को खुफिया इनपुट मिली है कि प्रदेश का माहौल खराब करने के लिए खालिस्तानी और गैंगस्टर एक हो गए हैं। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने हरकत में आते हुए हिंदू नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है।

होटलों की हुई चेकिंग
बीती देर शाम महानगर की पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, घंटा घर, हंबड़ा रोड पर बने होटल और गेस्ट हाउस की चेकिंग की। यहां जो लोग होटलों में ठहरे हैं, उनका रिकॉर्ड भी चेक किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सूचना है कि कुछ युवक लुधियाना में हिंदू नेताओं को टारगेट करने की योजना बना रहे हैं।

धार्मिक समारोह से साहनी को किया नजरबंद
सूत्रों के मुताबिक कुछ संदिग्ध युवकों को मोगा पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन अभी किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। वहीं बीती शाम हिंदू नेता रोहित साहनी द्वारा सुंदर नगर में एक धार्मिक समारोह का आयोजन किया जा रहा था।

इस दौरान पुलिस ने उन्हें वहीं से सुरक्षा देकर उनके घर में नजरबंद कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक साहनी के मोबाइल भी इस समय पुलिस के कब्जे में है।

गली-घर के बाहर पुलिस सुरक्षा बल तैनात
साहनी के घर के बाहर और गली में सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया गया है। वहीं हर आने-जाने वाले व्यक्ति की पूछताछ करके ही उसे गली में दाखिल होने दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पूरे पंजाब में कुल 23 लोगों की सूची इंटेलिजेंस के पास है। लुधियाना के करीब 8 लोग शामिल हैं, लेकिन अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साधी है।

झूठी खबरों की पोस्ट बना खालिस्तानी कर रहे वायरल
पंजाब शिव सेना भारतवंशी के चेयरमैन रोहित शर्मा ने बताया कि बीते दिन रोहित साहनी और उन्हें पुलिस ने नजरबंद किया है। उन्हें कुछ समय बाद फ्री हेंड कर दिया था, लेकिन साहनी को अभी अनिश्चितकाल के लिए नजरबंद किया है।

पुलिस की सुरक्षा पर भरोसा
रोहित ने कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस की सुरक्षा पर भरोसा है। हिंदू नेता भी पुलिस के दिशा निर्देश पर घरों में ही बैठे हैं। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी झूठी खबरों की पोस्ट बना कर वायरल कर देते हैं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। इस मामले में वह पुलिस को भी कई बार शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *