आतंकी अबू हमजा की तलाश में जारी नोटिस
– फोटो : पुलिस
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के शाहदरा शरीफ के कुंडा टोपा में सोमवार रात आतंकी हमले में मारे गए सरकारी कर्मचारी मोहम्मद रजाक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक पाकिस्तानी दहशतगर्द अबू हमजा की तस्वीर जारी कर उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। हमजा पर 10 लाख का इनाम भी घोषित किया गया है। इस बीच पुलिस ने चार ओवर ग्राउंड वर्करों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकी अबू हमजा की जानकारी देने वाले का नाम पता गुप्त रखेगी। हमजा को थन्नामंडी शाहदरा शरीफ क्षेत्रों में सक्रिय देखा गया है। उसने पठानी सूट पहना हुआ है और भूरे रंग की शाल उसने ओढ़ रखी है। उसके पास ऑरेंज कलर का एक बैग भी बताया जा रहा है।
