London’s Heathrow Airport reopened after 18 hours | लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट 18 घंटे बाद खुला: ब्रिटिश एयरवेज का विमान लैंड हुआ; बंद से 1300 फ्लाइट्स प्रभावित, पावर स्टेशन में लग गई थी आग

[ad_1]

लंदन32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हीथ्रो ब्रिटेन का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। यहां पर हर दिन लगभग 1,300 प्लेन टेकऑफ और लैंड करते हैं।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में हीथ्रो एयरपोर्ट 18 घंटे बाद खुल गया। ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट यहां पर लैंड हुई। दरअसल एयरपोर्ट के पास एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में गुरुवार रात आग लग गई थी। जिससे एयरपोर्ट का ऑपरेशन बंद करना पड़ा था।

बंद के चलते 1350 फ्लाइट्स सस्पेंड हुई, जिनसे 2 लाख 91 हजार पैसेंजर्स प्रभावित हुए। आग वेस्ट लंदन के हेस में लगी थी। इस वजह से 5 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हुई।

ब्रिटेन की काउंटर टेररिज्म पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सबस्टेशन पर लगी आग के पीछे किसी का कोई गलत इरादा तो नहीं था।

इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में आग लगने की तस्वीरें…

गुरुवार रात करीब 11 बजे वेस्ट लंदन के हेस में इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में आग लग गई।

गुरुवार रात करीब 11 बजे वेस्ट लंदन के हेस में इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में आग लग गई।

लंदन फायर ब्रिगेड ने 70 फायर फाइटर्स के साथ शुक्रवार सुबह तक ज्यादातर आग पर काबू पा लिया गया था।

लंदन फायर ब्रिगेड ने 70 फायर फाइटर्स के साथ शुक्रवार सुबह तक ज्यादातर आग पर काबू पा लिया गया था।

आग के चलते हीथ्रो एयरपोर्ट पर सभी ऑपरेशन को शुक्रवार रात 12 बजे तक के लिए बंद कर दिया था।

आग के चलते हीथ्रो एयरपोर्ट पर सभी ऑपरेशन को शुक्रवार रात 12 बजे तक के लिए बंद कर दिया था।

भारत से लंदन जाने वाली 6 एअर इंडिया फ्लाइट्स भी कैंसिल हुई हैं। तस्वीर दिल्ली एयरपोर्ट की है।

भारत से लंदन जाने वाली 6 एअर इंडिया फ्लाइट्स भी कैंसिल हुई हैं। तस्वीर दिल्ली एयरपोर्ट की है।

कनाडा के पैसेंजर्स टोरंटो से लंदन ट्रैवल करने वाले थे, लेकिन उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई।

कनाडा के पैसेंजर्स टोरंटो से लंदन ट्रैवल करने वाले थे, लेकिन उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई।

लंदन जाने वाली फ्लाइट कैंसिल होने के बाद रोम के फ्यूमिसीनो एयरपोर्ट पर इंतजार करता एक व्यक्ति।

लंदन जाने वाली फ्लाइट कैंसिल होने के बाद रोम के फ्यूमिसीनो एयरपोर्ट पर इंतजार करता एक व्यक्ति।

प्रमुख एयरलाइंस जिनकी फ्लाइट्स कैंसिल हुईं…

10 दिन पहले जर्मनी के सभी एयरपोर्ट्स में फ्लाइट्स ठप हुई थीं

9 मार्च को जर्मनी के सभी एयरपोर्ट्स के कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल बुलाई थी। इसकी वजह से सोमवार (भारतीय समयानुसार) को पूरे देश की हवाई यात्रा ठप हो गई। हड़ताल से पूरे देश में 13 प्रमुख एयरपोर्ट पर 3400 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख जैसे प्रमुख एयरपोर्ट्स भी शामिल हैं। इसके चलते 5 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए।

देश की 25 लाख सरकारी कर्मचारियों वाली वेरडी यूनियन ने सैलरी बढ़ाने की मांग लेकर इस हड़ताल का ऐलान किया था। जर्मनी के समय के मुताबिक ये हड़ताल 10 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन इसे तय समय से एक दिन पहले ही शुरू कर दिया गया।

हड़ताल के चलते एयरपोर्ट्स के टिकट काउंटर खाली दिखाई दिए। तस्वीर जर्मनी के हैम्बर्ग एयरपोर्ट की है।

हड़ताल के चलते एयरपोर्ट्स के टिकट काउंटर खाली दिखाई दिए। तस्वीर जर्मनी के हैम्बर्ग एयरपोर्ट की है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *