Lok Sabha Election 2024 Pm Modi Rally Live In Rudrapur News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Pm Modi Rally Live In Rudrapur:पीएम मोदी बोले

12:43 PM, 02-Apr-2024

‘देव भूमि का यह आशीर्वाद मेरी बड़ी ड्यूटी’

पीएम मोदी ने पीछे धूप में रहने वालों से क्षमा मांगी। कहा कि पंडाल सोच से छोटा पड़ गया। यह व्यवथा की कमी है। यह धूप में तपने की तपस्या को विकास कर लौटाऊंगा। मोदी-मोदी के नारे से बीच में पीएम को भाषण रोकना पड़ा। पीएम ने कहा कि देव भूमि का यह आशीर्वाद मेरी बड़ी ड्यूटी है। 

12:35 PM, 02-Apr-2024

‘यह तय नहीं की ये प्रचार सभा है या विजय रैली’

रुद्रपुर में पीएम मोदी ने मानूंगा देवी को जय के साथ शुरू संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने देशी अंदाज में हाल चाल लिया। पीएम मोदी ने कहा कि भीड़ को देखकर यह तय नहीं हो पा रहा कि यह प्रचार सभा या विजय रैली।

 

12:34 PM, 02-Apr-2024

कोरोना की चुनौती को पार किया गया: सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रुद्रपुर आगमन पर मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। उन्होंने हमें इस चुनाव में 400 से अधिक सीटों का लक्ष्य दिया है। मुझे विश्वास है कि हम उत्तराखंड की सभी पांच सीटें जीतेंगे। और देश में 400 से अधिक सीटें जीतने में योगदान दें। हम सभी ने देखा है कि पीएम के नेतृत्व में देश ने कैसे प्रगति और विकास किया है। पीएम के नेतृत्व में देश बुलंदियों पर है। कोरोना की चुनौती को पार किया गया।

12:20 AM, 02-Apr-2024

पीएम नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनाव 2024 की पहली रैली

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनाव 2024 की पहली रैली शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय रुद्रपुर में आयोजित इस रैली में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी की रैली के लिए भाजपा ने जोरशोर से तैयारी की है। पीएम मोदी की इस रैली से नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को अच्छा फायदा होने की संभावना है।

 

 

12:02 AM, 02-Apr-2024

मैदान के ऊपर दिखा पीएम का हेलीकॉप्टर


पीएम मोदी की रैली को लेकर उत्साह
– फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर में मोदी मैदान के ऊपर हेलीकॉप्टर दिखने से कार्यकर्ताओं और लोगों में उत्साह बढ़ गया है। 11.55 बजे मोदी मैदान के ऊपर हेलीकॉप्टर दिखा।

11:39 PM, 01-Apr-2024

पीएम मोदी की पोस्ट

11:26 PM, 01-Apr-2024

जनसभा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम


डॉग स्क्वायड ने जनसभा के मंच और मैदान की तलाशी ली।
– फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मियों ने सघन चेकिंग करते हुए आमजन को प्रवेश दिया। डॉग स्क्वायड ने भी जनसभा के मंच और मैदान की तलाशी ली।

11:17 PM, 01-Apr-2024

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह


पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर लोगों में उत्साह
– फोटो : अमर उजाला

पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, अब पीएम की रैली को लेकर लोग भी मोदी मैदान पहुंचने लगे है। इस दौरान सड़कों पर लोगों की भीड़ दिखने लगी है। जगह-जगह ढोल नगाड़े बज रहे है। 

 

07:31 PM, 01-Apr-2024

PM Modi Rally live in Rudrapur: पीएम मोदी बोले- जनता की तपस्या बेकार नहीं जाएगी

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली अब कछ ही देर में शुरू होने वाली है। भाजपा ने पीएम मोदी की रैली को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। पीएम मोदी की रैली को लेकर मोदी मैदान में लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए है। भाजपा का कहना है कि पीएम मोदी की रुद्रपुर में रैली ऐतिहासिक होने वाली है। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *