Lok Sabha Election 2024 Live Updates; Follow MP Rajasthan UP Bihar Maharashtra Delhi Lok Sabha Chunav Latest News, Photos, Videos And Reports On Dainik Bhaska | लोकसभा चुनाव-2024: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी आज बारामती से नॉमिनेशन फाइल करेंगी; सुप्रिया सुले से होगा मुकाबला

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग कल

2024 लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में गुरुवार यानी 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी। 2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के पहले फेज में कुल 1,625 कैंडिडेट्स मैदान में हैं, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें महिलाएं केवल 8% हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने 1,618 उम्मीदवारों के हलफनामे में दी गई जानकारी पर एक रिपोर्ट तैयार की। इनमें से 16% यानी 252 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

वहीं, 450 यानी 28% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। 10 ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जबकि तीन के पास 300 से 500 रुपए की संपत्ति है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *