KKR vs RCB Live score IPL 2024 updates: आज का आईपीएल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और टीम में तीन बदलाव भी किए। इस मैच के लिए सिराज, ग्रीन और कर्ण शर्मा टीम में वापस आए हैं। केकेआर की तरफ से सुनील नारायण का बल्ला तो नहीं चला, लेकिन फिल सॉल्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के रूप में सॉल्ट मोहम्मद सिराज का शिकार बने। उन्होंने 14 गेंदों में 48 रन बनाए। इसके बाद सुनील नारायण यश दयाल का शिकार बन गए। इसी ओवर में अंगकृष रघुवंशी भी दयाल का शिकार बन गए। कैमरन ग्रीन ने बिल्कुल अविश्वसनीय सा कैच पकड़ा। इसके बाद गेंदबाजी करने आए कैमरन ग्रीन ने वेंकटेश अय्यर को चलता कर दिया। उन्होंने वेंकटेश को लोमरोर के हाथों कैच कराया। इसके बाद रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर ने कुछ रन जोड़े, लेकिन लॉकी फर्गुसन ने रफ्तार पकड़ रहे रिंकू सिंह को 24 के निजी योग पर चलता कर दिया। इसके बाद कप्तान श्रेयस ने आंद्रे रसेल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। उन्होंने यश दयाल के ओवर में एक छक्का और चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। हालांकि इसके बाद वह कैमरन ग्रीन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए।
KKR vs RCB Live Score: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी
KKR vs RCB Live Score: कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने यश दयाल के ओवर में एक छक्का और चौका लगाकर यह मुकाम हासिल किया।
KKR vs RCB Live Score: रिंकू हुए फर्गुसन के शिकार
KKR vs RCB Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। रफ्तार पकड़ रहे रिंकू सिंह लॉकी फर्गुसन का शिकार बन गए हैं।
KKR vs RCB Live Score: ग्रीन ने वेंकटेश को किया चलता
KKR vs RCB Live Score: गेंदबाजी करने आए कैमरन ग्रीन ने वेंकटेश अय्यर को चलता कर दिया। उन्होंने वेंकटेश को लोमरोर के हाथों कैच कराया।
KKR vs RCB Live Score: ग्रीन का अविश्वसनीय कैच
KKR vs RCB Live Score: यश दयाल की गेंद पर कैमरन ग्रीन ने अंगकृष रघुवंशी का अविश्वसनीय सा कैच पकड़ा और टीम को तीसरी सफलता दिलाई।
KKR vs RCB Live Score: सुनील नारायण भी आउट
KKR vs RCB Live Score: यश दयाल ने सुनील नारायण को चलता किया। काफी देर से रन बनाने के लिए छटपटा रहे नारायण ने छक्का लगाना चाहा, लेकिन बाउंड्री पर कोहली ने कैच पकड़ लिया।
KKR vs RCB Live Score: फिल सॉल्ट को सिराज ने भेजा पवेलियन
KKR vs RCB Live Score: मोहम्मद सिराज लगातार तीसरा ओवर फेंकने आए और फिल सॉल्ट को 48 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। 56 के स्कोर पर केकेआर को लगा पहला झटका।
KKR vs RCB Live Score: फिल सॉल्ट दिखा रहे रंग
KKR vs RCB Live Score: पहले गेंदबाजी परिवर्तन के रूप में आए लॉकी फर्गुसन की फिल सॉल्ट ने जमकर खबर ली है। उन्होंने चौथे ओवर में चौकों और छक्कों की झड़ी लगाते हुए 28 रन पीट डाले।
KKR vs RCB Live Score: फिल सॉल्ट दिखा रहे रंग
KKR vs RCB Live Score: फिल सॉल्ट दूसरे ओवर में भी अपने रंग में नजर आए हैं। हालांकि इस ओवर में यश दयाल ने नारायण को तो रोका, लेकिन सॉल्ट ने दो चौके लगा डाले।
KKR vs RCB Live Score: पहले ओवर में बने 11 रन
KKR vs RCB Live Score: फिल सॉल्ट ने पहले ओवर में हाथ खोले हैं। सिराज की गेंदों पर एक छक्का और एक चौका लगाकर उन्होंने 11 रन जुटाए हैं।
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
KKR vs RCB Live Score: विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्गुसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल
इंपैक्ट सब: सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, हिमांशु शर्मा, व्यषक विजयकुमार, स्वप्निल सिंह
KKR vs RCB Live Score: ऐसी है केकेआर की प्लेइंग इलेवन
KKR vs RCB Live Score: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
इंपैक्ट सब: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमनुल्ला गुरबाज
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी ने किए तीन बदलाव
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। मोहम्मद सिराज, कैमरन ग्रीन और कर्ण शर्मा की टीम में वापसी हुई है।
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस
KKR vs RCB Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। केकेआर पहले बल्लेबाजी करेगी।
KKR vs RCB Live Score: कुछ देर में टॉस
KKR vs RCB Live Score: दोनों टीमें मैदान में वॉर्म अप कर रही हैं। कुछ ही देर में टॉस होने वाला है।
KKR vs RCB Live Score: किस्मत पलटने की उम्मीद में होगी आरसीबी
KKR vs RCB Live Score: अभी तक प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद आरसीबी की टीम को उम्मीद होगी कि कोलकाता में पहुंचकर उसकी किस्मत पलट जाए।
KKR vs RCB Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
केकेआर: फिलिप साल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर/नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती [इम्पैक्ट सब्सिट्यूट: वैभव अरोड़ा]
आरसीबी: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अल्जारी जोसेफ, विजयकुमार वैशाख, मोहम्मद सिराज [इम्पैक्ट सब्सिट्यूट: यश दयाल]
KKR vs RCB Live Score: गर्मी से परेशान रहेंगे खिलाड़ियों
आज मैच में परिस्थितियां थोड़ी खराब मिलेंगी। कोलकाता में इस समय लू चल रही और ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए यह मैच आसान नहीं होने वाला है। टॉस जीतने वाली टीम बाद में बैटिंग करना पसंद कर सकती है क्योंकि शाम के समय यहां बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।
KKR vs RCB Live Score: ईडन गार्डन्स में दोपहर में दूसरा मैच
ईडन गार्डन्स में यह आईपीएल 2024 का दूसरा मैच होगा जो दोपहर में खेला जाएगा। केकेआर ने इससे पहले एलएसजी के खिलाफ दिन का मैच खेला था जहां टीम ने बाद में बैटिंग करते हुए जीत दर्ज की थी।
KKR vs RCB Live Score: क्या केकेआर से बदला ले पाएगी आरसीबी?
केकेआर और आरसीबी मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। दोनों की 28 मार्च को जब भिड़ंत हुई थी, तब केकेआर ने आरसीबी को 7 विकेट से धूल चटाई थी। क्या आज आरसीबी अपना बदला ले पाएगी?
KKR vs RCB Live Score: कोलकाता वर्सेस बेंगलुरु हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कोलकाता और बेंगलुरु की आईपीएल में अभी तक कुल 33 बार भिड़ंत हुई है जिसमें 19 मैच केकेआर ने जीतकर अपनी बढ़त बनाई हुई है, वहीं आरसीबी को इस दौरान 14 जीत मिली है। पिछले तीन मुकाबलों में कोलकाता ने आरसीबी के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई है।