[ad_1]
![]()
नई दिल्ली. ब्रिटेन (Britain) से मिली बड़ी खबर के मुताबिक, यहां के महाराजा किंग चार्ल्स (King Charles) कैंसर (Cancer) से ग्रस्त बताए गए हैं । बकिंघम पैलेस ने बीते सोमवार को इसकी जानकारी दी। इस बाबत पैलेस ने अपने एक जारी बयान में बताया कि किंग चार्ल्स की सभी पब्लिक मीटिंग्स को कुछ समय के लिए पोस्टपोन की गयी है। पैलेस के बयान के मुताबिक, किंग चार्ल्स ने बीते सोमवार को ही ट्रीटमेंट शुरू करवाया है और वे अपने कैंसर ट्रीटमेंट को लेकर बेहद सकारात्मक हैं।
कैंसर की पुष्टि, लेकिन प्रोस्टेट कैंसर नहीं
जानकारी दें की 75 साल के किंग चार्ल्स बीते महीने ही तीन दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती थे। तब उनका प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ था। उस समय उनके शरीर में किसी अन्य बीमारी के लक्षण भी दिखाई दिए थे। बीते सोमवार को पैलेस ने बताया कि, उन्ही लक्षणों की जांच में एक प्रकार के कैंसर की पुष्टि हुई है। हालांकि, पैलेस ने यह भी बताया कि ये प्रोस्टेट कैंसर नहीं है।
A statement from Buckingham Palace: https://t.co/zmYuaWBKw6
📷 Samir Hussein pic.twitter.com/xypBLHHQJb
— The Royal Family (@RoyalFamily) February 5, 2024
हालांकि किंग चार्ल्स की पब्लिक मीटिंग्स को पोस्टपोन किया गया है,लेकिन वे हेड ऑफ स्टेट के तौर पर अपना दायित्व निभाते रहेंगे। वे अपनी सभी प्राइवेट मीटिंग्स को जारी रखेंगे। किंग चार्ल्स ने खुद अपने दोनों बेटों- प्रिंस आफ वेल्स विलियम और ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और अपने तीनों भाई-बहनों को अपने इस डायग्नोसिस के बारे में बताया है।
क्या पिता से मिलने जाएंगे प्रिंस हैरी
उधर प्रिंस हैरी से जुड़े कुछ करीबी सूत्रों के अनुसार, अपने पिता को कैंसर होने की जानकारी मिलने के बाद वे उनसे मिलने के लिए ब्रिटेन जाएंगे। फिलहाल हैरी अपनी पत्नी मेगन मार्कल के साथ अमेरिका में रह रहे हैं। गौरतलब है कि, बीते 8 नवंबर 2022 को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन होने के बाद चार्ल्स महाराजा बने थे। उनकी ताजपोशी बीते 6 मई 2023 को हुई थी। इस ताजपोशी के साथ ही किंग चार्ल्स ब्रिटेन के अब तक के सबसे बुजुर्ग राजा बने थे। ताजपोशी के वक्त उनकी उम्र 74 साल बताई गई थी।
[ad_2]
Source link
