Kannada Actress Ranya Rao Took Advantage Of VIP Protocol | एक्ट्रेस रान्या का दोस्त भी गोल्ड तस्करी में अरेस्ट: रान्या के सौतेले पिता DGP पर मदद का आरोप, कर्नाटक सरकार ने जांच के आदेश दिए

बेंगलुरु7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

DRI ने सोने की तस्करी में शामिल कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव के दोस्त तरुण राजू को भी गिरफ्तार किया है। तरुण राजू बेंगलुरु के एट्रिया होटल के मालिक का पोता है।

उसे रविवार रात को बेंगलुरु में विशेष आर्थिक अपराध अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद तरुण को चार दिनों के लिए DRI की हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रान्या की शादी आर्किटेक्ट जतिन हुक्केरी से होने के बाद उनके बीच मतभेद शुरू हो गया था। इसके बावजूद दोनों मिलकर सोने की तस्करी कर रहें थे।

इधर, एक्ट्रेस रान्या राव पर एयरपोर्ट के VIP प्रोटोकॉल का फायदा उठाने का आरोप है। उनके सौतेले पिता और कर्नाटक के DGP डॉ. के रामचंद्र राव पर भी उनकी मदद का आरोप है।

कर्नाटक सरकार ने एडिशनल चीफ सेकेट्री गौरव गुप्ता को उनकी भूमिका की जांच करके एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा है।

रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद की तस्वीर। उसे DRI ने गिरफ्तार किया है।

रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद की तस्वीर। उसे DRI ने गिरफ्तार किया है।

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को 3 मार्च को 14.2 किलो सोने के साथ बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उनकी तस्वीर सामने आई है।

तस्वीर में उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्किल नजर आ रहे हैं। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने कहा- रान्या एक साल में 27 बाद दुबई गईं।

रान्या के खिलाफ गोल्ड स्मगलिंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को रान्या के लावेल रोड स्थित आलीशान अपार्टमेंट की तलाशी ली। यहां से 2.1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 2.7 करोड़ रुपए नकद भी बरामद किए।

भाजपा बोली- स्मगलिंग में एक मंत्री का भी नाम भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस रान्या राव को जांच से बचा रही है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर अभिनेत्री से जुड़ी एक कंपनी को संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन देने का आरोप लगाया है।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, सबसे बड़ी गोल्ड स्मगलिंग में सिद्धारमैया सरकार के एक प्रमुख मंत्री के शामिल होने के बारे में मीडिया रिपोर्ट कोई आश्चर्य की बात नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि 12 करोड़ रुपए से ज्यादा के सोने की तस्करी के लिए सरकारी प्रोटोकॉल का दुरुपयोग उच्चस्तरीय राजनीतिक समर्थन के बिना नहीं हो सकता।

राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि जांच जारी है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हम कुछ नहीं कह सकते।

कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान रान्या राव से जुड़ी एक कंपनी को 12 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी।

भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने X पर पोस्ट किया है।

भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने X पर पोस्ट किया है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में रान्या गिरफ्तारी के बाद रान्या राव को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। रान्या कन्नड़ फिल्म माणिक्य और पाटकी में काम कर चुकी हैं। रान्या ने अपनी बॉडी, जांघों और कमर पर टेप लगाकर सोना छिपाया था। कपड़ों में सोना छिपाने के लिए उन्होंने मॉडिफाइड जैकेट और रिस्ट बेल्ट का इस्तेमाल किया।

सूत्रों का दावा है कि रान्या को हर एक किलो सोना लाने पर 1 लाख रुपए मिलते हैं। इस तरह हर ट्रिप में उनकी 12 से 13 लाख रुपए की कमाई हुई। DRI अधिकारियों के मुताबिक, रान्या राव दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट के जरिए भारत लौटी थीं। सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही उनकी एक्टिविटी पर नजर रख रही थीं, क्योंकि वे पिछले 15 दिनों में 4 बार दुबई जा चुकी थीं।

रान्या अपने कपड़ों में सोना छिपाए हुई थीं। जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपए है। इसके अलावा पुलिस ने उनके घर पर भी रेड की। वहां से 2 करोड़ कीमत का सोना और 2 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ।

DRI की दिल्ली टीम को पहले से ही रान्या के सोने की तस्करी में शामिल होने की जानकारी थी। इसलिए 3 मार्च को उनकी फ्लाइट के लैंड करने से दो घंटे पहले ही अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे।

रान्या कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के DGP रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं।

रान्या कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के DGP रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं।

पुलिस के जरिए कस्टम से बचने की कोशिश जानकारी के मुताबिक रान्या ने एयरपोर्ट पर उतरते ही खुद को कर्नाटक के DGP की बेटी बताया। साथ ही लोकल पुलिस से कॉन्टैक्ट कर एयरपोर्ट से निकालने की कोशिश की, लेकिन DRI की टीम उन्हें पूछताछ के लिए बेंगलुरु के DRI हेडक्वार्टर में ले गई। जांच में पता चला कि रान्या सोने को अपने कपड़ों में छिपाए हुई थीं। 3 मार्च की शाम 7 बजे उन्हें हिरासत में लिया गया।

DRI अधिकारियों द्वारा जब्त किया गया सोना।

DRI अधिकारियों द्वारा जब्त किया गया सोना।

बिजनेस के नाम पर कर रही थीं तस्करी जांच के दौरान रान्या ने दावा किया कि वे बिजनेस के सिलसिले में दुबई गई थीं। हालांकि, DRI अधिकारियों को शक है कि वे तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह पहली बार हुआ या वे पहले भी सोने की तस्करी में शामिल रही हैं।

———————————————

सोने की तस्करी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अबूधाबी से प्राइवेट पार्ट में 90-लाख का सोना छुपाकर लाया: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ाया ब्यावर का युवक, ऑपरेशन कर रेक्टम से निकाला

जयपुर एयरपोर्ट पर अबूधाबी से पहुंचे पैसेंजर के रेक्टम से करीब एक किलो वजन के गोल्ड के 3 टुकड़े निकाले गए। इनकी कीमत 90 लाख रुपए से ज्यादा। डॉक्टर्स ने दो दिन में अलग-अलग ऑपरेशन कर गोल्ड को रिकवर किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *