Kangana Ranaut on Poonam Pandey – News18 हिंदी

[ad_1]

मुंबई. पूनम पांडे की अचानक हुई मौत से सभी सदमे में हैं. पूनम पांडे ने 32 की उम्र में दम तोड़ दिया. उन्हें सर्वाइकल कैंसर था और वह इसकी आखिरी स्टेड से गुजर रही थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, पूनम को हाल में ही सर्वाइकल कैंसर के बारे में पता चला था. उनके निधन से न सिर्फ उनके फैंस बल्कि संभावना सेठ और कंगना रनौत जैसे सेलेब्स भी दुखी हैं. पूनम ने कंगना के होस्ट वाले रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में बतौर कंटेस्टेंट्स हिस्सा लिया था. यह ‘लॉक अप’ का पहला सीजन एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था और इसके विनर मुनव्वर फारुकी बने थे.

पूनम पांडे के निधन पर कंगना रनैत ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पूनम की मौत को दुखद बताया. उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पूनम की मौत की खबर को शेयर करते हुए लिखा, “यह बहुत दुखद है, एक यंग लड़की को कैंसर से खोना डिजास्टर है. ओम शांति.”

कंगना रनौत ने पूनम पांडे के निधन पर दुख जताया.

वहीं, संभावना सेठ ने भी पूनम के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा ने‘हे भगवान! मैं उसे जानती थी. हमने ‘खतरों के खिलाड़ी’ साथ में किया था. मैं उनसे पिछले साल मिली थी. दरअसल, हम कभी-कभी सामाजिक तौर पर या किसी कार्यक्रम में मिलते रहते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात का जिक्र नहीं किया कि वह किसी परेशानी से गुजर रही हैं. यह बिल्कुल अविश्वसनीय है, मैं अभी भी इसे पचा नहीं पा रहा हूं.’

Tags: Kangana Ranaut, Poonam Pandey, Sambhavna Seth

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *