JP Nadda Ashok Chavan; Rajya Sabha Election Congress BJP Candidates Nomination Update | भाजपा ने 7 मंत्रियों को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा: नड्डा ने गुजरात, मिलिंद देवड़ा-प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई, मनोज झा ने पटना से पर्चा भरा

  • Hindi News
  • National
  • JP Nadda Ashok Chavan; Rajya Sabha Election Congress BJP Candidates Nomination Update

नई दिल्ली/मुंबई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यसभा चुनावों के लिए कैंडिडेट्स के नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। इससे पहले भाजपा ने सबसे ज्यादा हैरान करने वाले ऐलान किए हैं।

उत्तर प्रदेश में नामांकन के आखिरी दिन 8वां कैंडिडेट उतारा, वहीं 7 केंद्रीय मंत्रियों को राज्यसभा के लिए दोबारा नॉमिनेट नहीं किया है। BJP ने राजस्थान में भी तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारा है।

राज्यसभा में सबसे ज्यादा 10 सीटें उत्तर प्रदेश में खाली हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार में 6-6, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 5-5, कर्नाटक और गुजरात में 4-4, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान में 3-3, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में 1-1 सीट खाली है।

27 फरवरी को 56 सीटों पर चुनाव होंगे
राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग इसके लिए 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया था। गुरुवार (15 फरवरी) को यानी नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। 27 फरवरी को ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होंगे
2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं। इसमें 9 केंद्रीय मंत्री हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 56 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

किस राज्य से कौन दावेदार

उत्तर प्रदेश- नामांकन के आखिरी दिन उतारा 8वां कैंडिडेट

राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने उत्तरप्रदेश से 8वां प्रत्याशी उतार दिया। पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ ने विधानसभा में नामांकन भरा। बुधवार को BJP के 7 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। इससे पहले मंगलवार को सपा के 3 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। यानी, यूपी से कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे। क्योंकि, यूपी कोटे की राज्यसभा की 10 सीटें खाली हुई थीं। ऐसे में 10 प्रत्याशी होने तक वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ती। पढ़ें पूरी खबर…

मध्यप्रदेश- निर्विरोध चुनाव लगभग तय

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा सदस्यों की संख्या के हिसाब से भाजपा ने चार और कांग्रेस ने एक उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में चुनाव निर्विरोध होना लगभग तय है। BJP से डॉ. एल. मुरुगन, बंशीलाल गुर्जर, उमेश नाथ महाराज और माया नारोलिया ने जबकि कांग्रेस से अशोक सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। पढ़ें पूरी खबर…

महाराष्ट्र- मुंबई से BJP की मेधा कुलकर्णी, शिंदे गुट से मिलिंद देवड़ा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इनके अलावा राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के मिलिंद देवड़ा और कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रकांत हंडोरे ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया।

गुजरात- BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी 4 भाजपा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। नड्डा के अलावा गोधरा से पार्टी नेता जशवंत सिंह परमार, हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया और एक अन्य नेता मयंक नायक को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया है। चार राज्यसभा सीटों में से दो पर भाजपा और दो अन्य पर कांग्रेस का कब्जा है।

राजस्थान- BJP से तीसरा और कांग्रेस से दूसरा उम्मीदवार नहीं

राजस्थान में BJP ने प्रत्याशी मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया आज विधानसभा में नामांकन दाखिल कर दिया है। ​​​​​​BJP ने चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों की घोषणा की है। वहीं, कांग्रेस की ओर से एक सीट पर सोनिया गांधी नामांकन भर चुकी है। BJP ने तीसरा और कांग्रेस दूसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही है। ऐसे में तीनों प्रत्याशियों की जीत तय है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *