Javed Akhtar | नेपोटिज्म को लेकर बोले जावेद अख्तर, कहा- ‘ये निर्माता की मर्ज़ी वो किसे अपनी फिल्म में लेता है और किसे नहीं!’

[ad_1]

File Pic

Loading

मुंबई: बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को लेकर लंबी बहस चलती रही है। पहले भी कई फिल्ममेकर्स इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुके हैं। अब जावेद अख्तर ने इस मामले में कहा कि, ‘फिल्म मेकिंग एक संवेदनशील मुद्दा है, इसलिए ये निर्माता की मर्जी है कि वो किसे अपनी फिल्म में लेता है या नहीं लेता।’

एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि, ‘इंडस्ट्री में कोई भाई-भतीजावाद नहीं है। निर्माता फिल्म बनाता है और उस पर पैसे लगाता है। उसकी मर्जी है कि वह किसे अपनी फिल्म में ले या किसे नहीं।यह पूरी तरह से दर्शकों पर निर्भर करता है कि वे किसे स्टार बनाते हैं और किसे नहीं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इंडस्ट्री में हमेशा भाई-भतीजावाद की बात होती है, लेकिन मैं आपको बता दूं कि यह हो ही नहीं सकता।’

यह भी पढ़ें

बता दें कि इस दिनों नेपोटिज्म को लेकर खुद जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर लोगों के निशाने पर हैं। उनकी फिल्म ‘द आर्चीज’ में सुहाना खान, अगस्त्या नंदा, खुशी कपूर जैसे बड़े स्टारकिड्स शामिल हैं। जावेद के मुताबिक, ‘ये स्टार किड्स नहीं हैं। वो खुद को कभी ऐसा नहीं बुलाते, बल्कि लोग उन्हें इस नाम से बुलाते हैं। वे महज कलाकार हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *