Janhvi Kapoor In Dulhania 3 | ‘दुल्हनिया’ फ्रेंचाइजी में हुई जाह्नवी कपूर की एंट्री, आलिया भट्ट को करेगी रिप्लेस

[ad_1]

Loading

मुंबई: करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फ्रेंचाइजी फिल्म ‘दुल्हनिया 3’ में अब आलिया भट्ट नजर नहीं आएंगी। इस सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में आलिया भट्ट वरुण धवन के साथ नजर आई थी। अब खबर है कि इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में आलिया भट्ट की जगह जाह्नवी कपूर नजर आ सकती हैं।

खबरों के मुताबिक आलिया भट्ट फिलहाल कई फिल्मों में व्यस्त है, जिसकी वजह से ‘दुल्हनिया’ के लिए वो डेट्स नहीं निकाल पा रही। इसलिए फिल्म में जाह्नवी कपूर की एंट्री हो रही हैं। बता दें कि फिल्म ‘बवाल’ के बाद जाह्नवी कपूर एक बार फिर इस फिल्म में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। शशांक खेतान निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का प्री प्रोडक्शन वर्क शुरू हो चुका है। ये फिल्म अगले महीने फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन फिलहाल एटली के साथ ‘थेरी’ के रीमेक में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह सामंथा रुथ प्रभु के साथ ‘सिटाडेल इंडिया’ में नजर आएंगे। जाह्नवी कपूर के पास सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्में हैं। उनके पास जूनियर एनटीआर के साथ देवारा भी है, जो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में जाह्नवी की पहली फिल्म होगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *