Jab We Met Sequel | नहीं बनेगा ‘जब वी मेट’ का सीक्वल, निर्देशक इम्तियाज अली ने लगाया चर्चाओं पर ब्रेक

[ad_1]

Loading

मुंबई: साल 2007 की रोमांटिक कॉमेडी ‘जब वी मेट’ काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर के किरदार आज भी याद किए जाते हैं। अब एक बार फिर से ये फिल्म सुर्खियों में है, क्योंकि काफी समय से इसके सीक्वल की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन फिल्म के डाइरेक्टर इम्तियाज अली ने इन खबरों का खंडन कर इस चर्चा पर ब्रेक लगा दिया है।

एक इंटरव्यू के दौरान इम्तियाज अली ने कहा कि, ‘इस खबर को लेकर किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया। मैंने सीक्वल के बारे में कभी सोचा भी नहीं और ना ही इसको लेकर मेरे दिमाग में कोई प्लॉट है।’ दरअसल ‘जब वी मेट’ के सीक्वल की अफवाहों ने उस समय जोर पकड़ लिया जब शाहिद कपूर ने पिछले दिनों कहा कि उनकी इम्तियाज अली से कुछ प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई है और वो जल्द ही इम्तियाज के साथ काम करेंगे। इस पर इम्तियाज ने कुछ बोलने से ही इंकार कर दिया।

फिलहाल इम्तियाज दलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘चमकीला’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म में पहली बार दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अमर सिंह चमकीला पर बेस्ड है, जो पंजाब के हाईएस्ट रिकॉर्ड सेलिंग आर्टिस्ट थे। पंजाब, जालंधर के गांव मेहसामपुर में एक स्टेज शो के लिए जाते समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *