Israel Music Festival Hamas Attack Eyewitness Story; Girlfriend Maya Regev | रेप करते वक्त हंस रहे थे हमास लड़ाके: चश्मदीद बोला- आज भी पीड़िता की चीख याद है, उन्होंने हत्या के बाद भी यौन शोषण किया

[ad_1]

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फुटेज 7 अक्टूबर को नोवा फेस्टिवल में हमास के हमले की है। हमास लड़ाकों के पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई थी।

वैन से पांच लोग उतरे। उन्होंने वहां मौजूद महिला को घेर लिया। एक ने उसका रेप किया और फिर चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला की मौत के बाद भी उसका यौन शोषण किया। इस दौरान वे सभी हंस रहे थे।

ये कहना है 7 अक्टूबर को हमास हमले के दौरान नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में मौजूद रहे 24 साल के इजराइली नागरिक रज कोहेन का। CNN के मुताबिक रज अपनी गर्लफ्रेंड माया के साथ फेस्टिवल में गया था, जब हमास ने वहां हमला कर दिया। उसने बताया- माया ने अपनी एक और दोस्त के साथ वहां से भागने की कोशिश की लेकिन हमास लड़ाकों ने उसकी हत्या कर दी।

हमले के दौरान सब लोग इधर-उधर भाग रहे थे। कोहेन भी झाड़ियों की तरफ छिपने के लिए भागा। तभी वो एक महिला के पास से गुजरा। इतनी देर में ही उसने गोली चलने की आवाज सुनी। कोहेन ने कहा- मैंने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो उस महिला की मौत हो चुकी थी। मैं अब उसकी मदद नहीं कर सकता था। मैं फिर से पूरी स्पीड में झाड़ियों की तरफ भागा और वहां छिप गया।

फुटेज में नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में हमास के हमले के दौरान वहां मौजूद रहे रज कोहेन का है। उसने CNN को 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले के बारे में बताया।

फुटेज में नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में हमास के हमले के दौरान वहां मौजूद रहे रज कोहेन का है। उसने CNN को 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले के बारे में बताया।

कोहेन बोले- हमास लड़ाके मनोरंजन के लिए लोगों को मार रहे थे
CNN से बातचीत में कोहेन ने कहा- थोड़ी देर बाद करीब 30 मीटर की दूरी पर एक सफेद रंग की वैन आकर रुकी। उसमें से 5 लोग सादे कपड़ों में बाहर निकले। उन्होंने वहां मौजूद एक लड़की को घेर लिया। फिर 1 ने लड़की का रेप किया। इसके बाद उसने चाकू निकालकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद भी वो नहीं रुके औक लड़की का रेप करते रहे।

कोहेन ने बताया- मेरे लिए यह सब देखना बहुत ही डरावना था। मुझे उस लड़की के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा था। मुझे आज भी उसकी आवाज, उसकी चीख याद है। इस दौरान उनके चेहरे पर गुस्सा या बदला लेने जैसी कोई भावना नहीं थी। सब लोग हंस रहे थे। उन्हें ऐसा करने में अच्छा महसूस हो रहा था। हमास के लड़ाके सिर्फ मनोरंजन के लिए लोगों को मार रहे थे।

कोहेन ने CNN से आगे कहा- उस लड़की को मारने के बाद हमास के लड़ाके आगे बढ़ गए। उन्होंने एक महिला और पुरुष पर कुल्हाड़ी से हमला किया। मुझे उन झाड़ियों में गोली लगने के डर था। अगल-बदल, आगे-पीछे हर तरफ सभी बंदूकों की आवाज थी। 9 घंटे वहां छिपे रहने के बाद रज कोहेन को रेस्क्यू कर लिया गया था।

इजराइल में नोवा म्यूजिक फेस्टिवल के ऑर्गेनाइजर रामी श्मुएल ने बताया कि उसने 7 अक्टूबर को कई महिलाओं के शव देखे थे। उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे। हमास ने उनका रेप करके हत्या कर दी थी।

फुटेज में हमास की कैद से रिहा हुई 5 साल की रज और 2 साल की अवीव अपनी मां डोरोन और पिता की गोद में बैठी नजर आ रही हैं।

फुटेज में हमास की कैद से रिहा हुई 5 साल की रज और 2 साल की अवीव अपनी मां डोरोन और पिता की गोद में बैठी नजर आ रही हैं।

डोरोन बोली- मेरी बेटियों को 7 अक्टूबर की हर बात याद है
इजराइल-हमास के बीच हुए सीजफायर के दौरान रिहा हुई डोरोन काट्ज एशर ने CNN को बताया- मेरी बेटियों को 7 अक्टूबर की हर बात याद है। वो सायरन की आवाज के साथ सोकर उठी थीं। हम उन्हें शेल्टर में ले गए थे। फिर धीरे-धीरे गोलियों की आवाज तेज होती गई और हमारे शेल्टर का दरवाजा खोल दिया गया।

डोरेन ने आगे बताया- हमास ने मुझे, मेरे माता-पिता और मेरी 5 और 2 साल की दोनों बेटियों को अगवा कर लिया था। हमें दूसरे बंधकों के साथ एक ट्रैक्टर के पीछे बैठा दिया गया। इसके बाद एक लड़ाके ने गोली चलानी शुरू कर दी। मुझे पीठ पर और मेरी 2 साल की बेटी को पैर पर गोली लगी। इस दौरान मेरी मां की मौत हो गई। गाजा पहुंचने के बाद हमें पहले एक घर में और फिर अस्पताल में रखा गया था।

‘हमास की कैद में 50 दिन तक मेरी बेटी ने एक शब्द नहीं कहा’
डोरेन ने कहा- यह हमारे लिए एक मानसिक जंग जैसा था। गाजा में मेरे घावों को बिना एनेस्थीसिया के सिल दिया गया। मैंने अपने बच्चों का डर दूर करने के लिए उनसे कहा था कि अब वहां कोई आतंकी नहीं है। ये सब अच्छे लोग हैं, जो हमें बचाने के लिए यहां लाए हैं। मेरी 5 साल की बेटी ने हमास की कैद के दौरान एक बार भी कुछ नहीं कहा था। जब हमास हमें रिहा करने के लिए लेकर जा रहा था, तब उसने करीब डेढ़ महीने बाद कहा- मां मुझे डर लग रहा है।

बता दें कि 7 अक्टूबर को सुबह करीब 6:30 बजे हमास ने इजराइल पर हमला किया था। इस दौरान करीब 1200 इजराइलियों की मौत हुई थी। हमास ने इस दौरान करीब 240 लोगों को अगवा कर लिया था। हालांकि, 24-30 नवंबर तक सीजफायर के दौरान आधे से ज्यादा बंधकों को छोड़ दिया गया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *