[ad_1]
![]()
नई दिल्ली: जहां आज इजराइल और हमास (Israel-Hamas War) के बीच हो रही खुनी जंग का 14वां दिन है। वहीं इजराइल पर अब गाजा और लेबनान दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने बीते गुरुवार रात को व्हाइट हाउस से देश को संबोधित किया है।
#WATCH | US President Joe Biden says “The assault on Israel echoes nearly 20 months of war, tragedy, and brutality inflicted on the people of Ukraine, people that were very badly hurt since Putin launched his all-out invasion. Hamas and Putin represent different threats, but they… pic.twitter.com/QwgHQfivT3
— ANI (@ANI) October 20, 2023
आज अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर अंतर्राष्ट्रीय आक्रामकता इसी तरह जारी रही तो इससे दुनिया के अन्य क्षेत्रों में भी अब संघर्ष और अराजकता पैदा हो सकती है। वहीं उन्होंने दोनों देशों के लिए अरबों डॉलर के सैन्य मदद की अपनी मंशा का ऐलान किया। इस बाबत राष्ट्रपति ने कहा कि 100 अरब डॉलर के फंड की व्यवस्था की जाएगी जिसमें इजराइल से लेकर यूक्रेन, ताइवान को दिए जाएंगे और मानवीय सहायता और सीमा प्रबंधन पर यह खर्च होंगे।
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमास और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पैदा किए गए कथित खतरों पर जोर दिया और उन्हें जवाबदेह ठहराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा- हमास और पुतिन में अब एक ही मुख्य बात ये है कि वो दोनों अपने पड़ोस में मौजूद लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।
#WATCH | US President Joe Biden says “…Iran is supporting Russia’s in Ukraine, and it’s supporting Hamas and other terrorist groups in the region and will continue to hold them accountable, I might add. The United States and our partners across the region are working to build a… pic.twitter.com/qniDnX0ZZc
— ANI (@ANI) October 20, 2023
उन्होंने आगे कहा कि, अमेरिकी लीडरशिप ने ही इस दुनिया को बांधे रखा है। वहीं अमेरिका के सहयोगी ही अमेरिका को सुरक्षित रखते हैं। अमेरिका में हमारे संस्कार ही हमें एक ऐसा पार्टनर बनाती हैं, जिसके साथ पूरी दुनिया काम करना चाहती है।
#WATCH | US President Joe Biden says “As the President, there is no higher priority for me than the safety of Americans who are hostage…In Israel, I saw people who are strong, determined, resilient, and also angry, in shock, and in deep, deep pain. I also spoke with President… pic.twitter.com/qWy3xJHE8p
— ANI (@ANI) October 20, 2023
सूत्रों कि मानें तो अमेरिका अपने 11 हजार सैनिक जल्द ही इजराइल में तैनात कर सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये सैनिक सीधे युद्ध नहीं लड़ेंगे, बल्कि इजराइल की सेनाओं को टेक्निकल और मेडिकल सपोर्ट देंगे। हालांकि ईरान ने इजराइल और उसका समर्थन करने वाले देशों को कड़ी चेतावनी दी है।
[ad_2]
Source link
