[ad_1]
![]()
नवभारत डिजिटल डेस्क: इजरायल और फलस्तीनी संगठन हमास के बीच पांचवें दिन भी जंग (Israel Hamas War) जारी है। इस बीच भारत ने इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए ऑपरेशन अजय (Operation ‘Ajay’) शुरू किया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (S Jaishankar) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
विदेश मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, “इजरायल से लौटने के इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया जा रहा है। विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”
External Affairs Minister Dr S Jaishankar tweets, “Launching Operation Ajay to facilitate the return from Israel of our citizens who wish to return. Special charter flights and other arrangements being put in place. Fully committed to the safety and well-being of our nationals… pic.twitter.com/RxjJcYGyKq
— ANI (@ANI) October 11, 2023
स्पेशल फ्लाइट से भारत आएंगे लोग
विदेश मंत्री के पोस्ट पर इजरायल में भारत के दूतावास ने कहा कि जिन भारतीय नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है उन्हें गुरुवार(12 अक्टूबर) की स्पेशल फ्लाइट के लिए मेल कर दिया गया है। बाद की उड़ानों के लिए अन्य पंजीकृत लोगों को भी मैसेज भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि इजरायल में 20 हजार से अधिक भारतीय हैं।
यह भी पढ़ें
कंट्रोल रूम स्थापित
इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने X (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि विदेश मंत्रालय की और से कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला किया गया है। इस कंट्रोल रूम की स्थापना का मकसद इजरायल में स्थिति पर नजर बनाए रखने और वहां फंसे लोगों को सूचना एवं सहायता प्रदान करना होगा। मंत्रालय की ओर से बनाए गए इस कंट्रोल रूम में 24 घंटे काम जारी रहेगा। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने दिल्ली में मौजूद कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए कई फोन नंबर भी जारी किए।
1,200 से अधिक लोगों की मौत
गाजा से हमास चरमपंथियों ने शनिवार को इजराइल के खिलाफ हमले किए थे, जिसके बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई की। इन हमलों में 1,200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
[ad_2]
Source link
