[ad_1]
![]()
खान यूनिस (गाजा). गाजा (Gaza) के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा सिटी के एक अस्पताल पर इजराइल (Israel) के एक हवाई हमले में कम से कम 500 लोगों की मौत हो गयी है। हमले के वक्त अल-अहली अस्पताल में सैकड़ों लोगों ने शरण ली हुई थी।
‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को भेजी गयी तस्वीरों में अस्पताल के हॉल में आग लगी हुई, टूटे हुए कांच और क्षत-विक्षत शव देखे गए। अभी इजराइली सेना ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
BREAKING: The Gaza Health Ministry says at least 500 people killed in an explosion at a hospital that it says was caused by an Israeli airstrike. https://t.co/QXPgbAvtQ6
— The Associated Press (@AP) October 17, 2023
वहीं, गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता का अनुमान है कि मध्य गाजा में बैपटिस्ट अस्पताल पर इजराइल के हमले में 200 से 300 लोग मारे गए हैं। माना जा रहा है कि सैकड़ों लोग अभी भी मलबे में दबे हैं।
4000 से ज्यादा मौतें
उल्लेखनीय है कि इजराइल ने अपने दक्षिणी हिस्से में 7 अक्टूबर को हुए हमले में 1,400 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद से हमास शासित गाजा की घेराबंदी की और बमबारी की। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा में इजराइली हमले में कम से कम 2,778 लोग मारे गए हैं और 9,700 अन्य घायल हुए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, मृतकों में दो-तिहाई बच्चे हैं।
[ad_2]
Source link
