[ad_1]
![]()
नवभारत डिजिटल डेस्क: बॉलीवुड (Bollywood) के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान (Amir Khan) की लाडली बेटी आयरा खान (Ira Khan Wedding) जल्द ही दुल्हन बनने वाली है। आयरा की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। महज़ अब कुछ दिन बाद ही आयरा (Ira Khan) अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) संग शादी के बंधन में बंध जाएगी। आयरा की शादी के लिए आमिर खान के घर को खूबसूरती से सजाया गया है।
आयरा और नुपुर शिखरे की प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो गई है। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की रस्मों की तस्वीरें वायरल होना शुरू हो चुकी है। इन तस्वीरों में आमिर खान की पूरी फैमिली एक साथ दिखाई दे रही हैं। आयरा की शादी के फंक्शन महाराष्ट्रीयन स्टाइल में हो रहे हैं। सभी लोग महाराष्ट्रीयन स्टाइल के ड्रेस में दिखाई दिए हैं।
बेटी की शादी के लिए आमिर खान की दोनों एक्स पत्नियां किरण राव और रीना दत्ता भी आ चुकी हैं। हालांकि आयरा की शादी की तारीख को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 3 जनवरी को होने वाली है।
साथ ही आमिर खान के बड़े भाई फैसल खान का एक वीडियो में बताया है कि आयरा की शादी के कुछ फंक्शन उदयपुर में होंगे। उसके बाद 13 जनवरी को मुंबई में बॉलीवुड सितारों के लिए शानदार पार्टी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 3 जनवरी को आयरा और नूपुर कोर्ट मैरिज करेंगे। उसके बाद दोनों की उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। आयरा खान मंगेतर नुपुर शिखरे की शादी के फंक्शन तीन दिन यानी 8 से 10 जनवरी तक चलेंगे।
[ad_2]
Source link
