iPhone No Damage; US Alaska Airlines Aircraft Gate Failure Incident | 16 हजार फीट से गिरा iPhone सही सलामत: अलास्का एयरलाइंस के प्लेन से गिरा था ये मोबाइल, इसी एयरक्राफ्ट का गेट टूटा था

[ad_1]

पोर्टलैंड32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी जांच एजेंसी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTCB) के अफसरों के साथ सीन बेट्स (सबसे दाएं कैप में)

अमेरिका में 5 जनवरी को अलास्का एयरलाइंस के एयरक्राफ्ट का गेट 16 हजार फीट की ऊंचाई पर टूट गया था। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए थे। एयरक्राफ्ट ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी।

अब एक शख्स ने दावा किया है कि उसे बोइंग 737-9 मैक्स सीरीज के इस प्लेन से गिरा एक iPhone मिला है और यह बिल्कुल ठीक है। इसकी स्क्रीन पर खरोंच तक नहीं आई। इस फोन के मालिक का फिलहाल पता नहीं लग सका है।

पोर्टलैंड के रहने वाले सीन बेट्स ने ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उनके मुताबिक यह संयोग ही है कि उस दिन मैं दोपहर में वॉक के लिए निकला था।

पोर्टलैंड के रहने वाले सीन बेट्स ने ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उनके मुताबिक यह संयोग ही है कि उस दिन मैं दोपहर में वॉक के लिए निकला था।

कैसे मिला यह iPhone

  • 5 अगस्त को पोर्टलैंड में एयरक्राफ्ट का गेट टूटने की घटना हुई थी। उस वक्त यह बोइंग 737-9 मैक्स सीरीज एयरक्राफ्ट 16 हजार फीट की ऊंचाई पर था। माना जा रहा है कि जब इस प्लेन का गेट टूटा तो कई सीट विंडोज भी डैमेज हुईं और इसी वक्त किसी पैसेंजर का iPhone गिरा। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का अनाउंसमेंट किया। चंद मिनट बाद इसने सेफ लैंडिंग की।
  • इसके बाद अमेरिका के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTCB) को घटना की जांच करने को कहा गया। NTCB ने पोर्टलैंड और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के नाम एक अपील जारी की। कहा- इस विमान से दरवाजे के अलावा भी कुछ सामान गिरा था। अगर किसी को यह मटेरियल मिलता है, तो हमें जरूर बताएं ताकि जांच में मदद मिल सके।
  • इसके बाद 7 जनवरी को पोर्टलैंड के ही रहने वाले सीन बेट्स ने NTCB से संपर्क किया और बताया कि उन्हें सड़क के किनारे एक iPhone मिला है। लगता है कि यह अलास्का एयरलाइंस के एयरक्राफ्ट से गिरा है।
ये तस्वीर सीन बेट्स ने शेयर की है। iPhone पर अलास्का एयरलाइंस की उसी फ्लाइट के बैगेज डीटेल्स देखे जा सकते हैं। फोन के मालिक का पता लगाया जा रहा है।

ये तस्वीर सीन बेट्स ने शेयर की है। iPhone पर अलास्का एयरलाइंस की उसी फ्लाइट के बैगेज डीटेल्स देखे जा सकते हैं। फोन के मालिक का पता लगाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया

  • बेट्स ने फोन मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। कहा- यह iPhone एयरप्लेन मोड में है। आधा चार्ज है। इतना ही नहीं, इसकी स्क्रीन पर बैगेज क्लेम का मैसेज भी नजर आ रहा है। यह क्लेम अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर ASA1282 के लिए है। कितनी बड़ी बात है कि 16 हजार फीट से गिरने के बाद भी यह फोन परफेक्ट वर्किंग मोड में है।
  • NTSB को इस इलाके में इसी प्लेन से गिरा यह दूसरा फोन मिला है। ‘पीपुल मैगजीन’ से बातचीत में जांच एजेंसी के अफसर ने माना कि यह आईफोन अलास्का एयरलाइंस की उसी फ्लाइट से गिरा था, जिसका गेट हवा में टूट गया था। अफसर ने कहा- अमूमन ऐसा होता नहीं है कि 16 हजार फीट की ऊंचाई से गिरी कोई चीज सही-सलामत मिल सके।
  • फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन के सीईओ डॉक्टर हसन शाहिदी के मुताबिक अब जांच एजेंसी को इसके मालिक का पता लगाना चाहिए।
अलास्का एयरलाइन के जिस एयरक्राफ्ट में हादसा हुआ था। उसकी जांच चल रही है।

अलास्का एयरलाइन के जिस एयरक्राफ्ट में हादसा हुआ था। उसकी जांच चल रही है।

फ्लाइट में क्या हुआ था

  • 5 जनवरी को अमेरिका में अलास्का एयरलाइन का एक विमान पोर्टलैंड शहर के हवाई अड्डे से उड़ान भरता है। बोइंग 737-9 मैक्स सीरीज के इस प्लेन में 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे। चंद मिनट बाद जैसे ही विमान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, उसका एक दरवाजा टूट गया। प्लेन में एयर प्रेशर इतना घट गया कि लोगों को लगा उनके कान के पर्दे ही फट जाएंगे। विमान को तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग के लिए उतारा गया।
  • इस घटना के 24 घंटे के भीतर एक तरफ अमेरिका ने 737-9 मैक्स सीरीज के 171 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गई। वहीं, भारत के एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइन कंपनियों को अपने बेड़े में शामिल इसी सीरीज के बोइंग 737-8 मैक्स प्लेन के इमरजेंसी एग्जिट डोर के सिक्योरिटी चेक के आदेश दे दिए।

वो दो हादसे जब बोइंग के विमान बने मौत के दूत..
पहला हादसा: साल- 2018, तारीख- 29 अक्टूबर, देश- इंडोनेशिया

सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर बोइंग- 737 के मैक्स 8 विमान ने इंडोनेशिया के सोएकरानो-हट्टा हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इसे 7 बजकर 20 मिनट पर इंडोनेशिया के ही एक छोटे से शहर पंगकाल पिनांग जाना था। पर ऐसा नहीं हुआ। टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान के क्रू ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और वापस जकार्ता लौटने की परमिशन मांगी।

इस वक्त प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। इसके बाद प्लेन ने न तो इमरजेंसी अलर्ट जारी किया और न ही वापस लौटा। 6 बजकर 32 मिनट पर प्लेन से संपर्क टूट चुका था। प्लेन उड़ान भरने के 11 मिनट के भीतर ही तेजी से जावा समुद्र में जा गिरा। इस हादसे में 189 लोग मारे गए।

पांच महीने बाद हुआ दूसरा हादसा: साल-2019, तारीख- 10 मार्च देश- इथियोपिया

  • घड़ी में सुबह के 6 बजकर 38 मिनट हुए थे। इथियोपिया के अदीस अबाबा शहर में मौसम बिल्कुल साफ था। तभी बोले इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इथियोपिया एयरलाइन की फ्लाइट 302 केन्या की राजधानी नैरोबी के लिए उड़ान भरती है। टेक ऑफ करने के एक मिनट बाद कैप्टन के आदेश पर फर्स्ट ऑफिसर कंट्रोल टावर में फ्लाइट कंट्रोल प्रॉब्लम की जानकारी देता है।
  • उड़ान भरने के 2 मिनट बाद प्लेन अचानक हवा में आगे की तरफ झुक जाता है। प्लेन हवा में कभी ऊपर कभी नीचे की तरफ हिचकोले खाने लगता है। 3 मिनट के बाद पायलट फर्स्ट ऑफिसर को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से वापस लौटने की परमिशन मांगने को कहता है।
  • इसके तुरंत बाद विमान से संपर्क टूट जाता है। विमान 700 मील प्रति घंटा की रफ्तार से नीचे गिरता है और क्रैश हो जाता है। इंडोनेशिया की तरह ही ये विमान भी बोइंग कंपनी की 737 सीरीज का मैक्स 8 जेट था। इसमें 149 पैसेंजर और 8 क्रू मेंबर सवार थे।
  • विमान कितनी तेजी से नीचे आया इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इससे जमीन पर 90 फीट चौड़ा और 120 फीट लंबा गड्ढा हो गया। मलबा जमीन के 30 फीट अंदर तक घुस गया है और इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
अमेरिकी जांच एजेंसी के अफसर उस जगह पहुंचे जहां फोन मिला था।

अमेरिकी जांच एजेंसी के अफसर उस जगह पहुंचे जहां फोन मिला था।

पहले इन 4 वजहों से मशहूर थे 737 मैक्स सीरीज के विमान ​​​

  • 737 मैक्स सीरीज के विमानों का इंजन काफी बड़ा होता है।
  • इसके पंखों की डिजाइनिंग के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें इंधन कम खर्च होता है।
  • इंजन शोर भी कम करता है और वातावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गैसों का उत्सर्जन भी कम होता है।
  • यात्रियों के लिए भी यह सुविधाजनक है। यात्रा के वक्त ज्यादा झटके महसूस नहीं होते हैं।
  • 31 जनवरी, 2019 तक 350 विमान दुनिया भर में इस्तेमाल हो रहे थे। कंपनी को 4,661 विमानों के ऑर्डर मिल चुके थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *