IndiGo Flight Bomb Threat Controversy | Chennai To Mumbai 6E-5188 | ‘मेरे बैग में बम है, लैंड होते ही फट जाएगा’: इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में यात्री ने छोड़ा नोट, फर्जी निकली सूचना

मुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडिगो की फ्लाइट 6E-5188 के टॉयलेट में टिशू पेपर पर लिखकर यात्री ने बम की फर्जी सूचना दी थी। (फाइल)

इंडिगो की चेन्नई से मुंबई जा रही फ्लाइट 6E-5188 को मंगलवार को बम से उड़ाने की सूचना मिली, जो जांच के बाद फर्जी पाई गई। फ्लाइट के मुंबई पहुंचने से 60 किमी पहले क्रू मेंबर्स को टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला। इसमें लिखा था- मेरे बैग में बम है। मुंबई में लैंड होते ही यह फट जाएगा।

मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सूत्र के मुताबिक, यह नोट किसी यात्री ने ही टॉयलेट में रखा था। इसमें यह नहीं बताया गया था कि बैग कहां रखा है। फ्लाइट के सुबह 8:47 पर लैंड होते ही एयरपोर्ट पुलिस ने सभी यात्रियों के बैग की जांच की। लेकिन, उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

लैंडिंग के बाद विमान को भीड़ से दूर ले जाया गया
उधर, इंडिगो ने मामले को लेकर कहा कि सूचना मिलने पर प्रोटोकॉल के तहत विमान को भीड़ वाले इलाके से दूर ले जाया गया था। यहां पूरी तरह से जांच के बाद ही विमान को टर्मिनल में वापस लाया गया। मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ फर्जी सूचना फैलाने का केस दर्ज कर लिया है।

वहीं, पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद पता चलेगा कि यह फर्जी सूचना किसने फैलाई और इसके पीछे की वजह क्या थी। फिलहाल IPC के सेक्शन 505 और 507 के तहत कार्रवाई की गई है।

पिछले 3 महीने में फ्लाइट में हंगामे से जुड़ी 5 बड़ी घटनाएं…

1. 1 फरवरी: इंडिगो फ्लाइट में मिले सैंडविच के अंदर निकला स्क्रू, एयरलाइंस ने माफी नहीं मांगी

1 फरवरी को बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के यात्री को खाने के लिए सैंडविच दिया गया, जिसमें स्क्रू निकले। यात्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया कि इसे लेकर एयरलाइंस ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है। क्योंकि उसने सैंडविच फ्लाइट लैंड होने के बाद खाया था। पूरी खबर पढ़ें…

2. 31 जनवरी: स्पाइसजेट की फ्लाइट में लड़की से छेड़छाड़, आरोपी ने गलत तरीके से छुआ
31 जनवरी को स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-592 कोलकाता से बागडोगरा जा रही थी। इस दौरान एक 26 साल की लड़की के साथ एक पैसेंजर ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पैसेंजर बगल में बैठकर उसे गलत तरीके से छू रहा था। उसने जानबूझकर अपना हाथ उसके हाथ और जांघ पर रखा था। पूरी खबर पढ़ें…

3. 14 जनवरी: दिल्ली- गोवा फ्लाइट 13 घंटे लेट, पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा

पायलट पैंसजर को विमान के लेट होने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान पीली हुडी पहने एक युवक अपनी सीट से दौड़कर आया और पायलट को थप्पड़ जड़ दिया।

पायलट पैंसजर को विमान के लेट होने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान पीली हुडी पहने एक युवक अपनी सीट से दौड़कर आया और पायलट को थप्पड़ जड़ दिया।

14 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते इंडिगो की गोवा जाने वाली फ्लाइट (6E-2175) 13 घंटे लेट हो गई। इससे एक पैसेंजर नाराज हो गया और उसने पायलट को थप्पड़ मार दिया। वह सीट से उठकर पायलट के पास गया और थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो खोल गेट। पूरी खबर पढ़ें…

4. 14 जनवरी: गोवा की जगह मुंबई पहुंची फ्लाइट, पैंसजर्स ने टारमैक के पास बैठकर डिनर किया

14 जनवरी को गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई थी। इससे नाराज पैसेंजर्स एयरक्राफ्ट पार्किंग में बैठकर खाना खाने लगे।

14 जनवरी को गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई थी। इससे नाराज पैसेंजर्स एयरक्राफ्ट पार्किंग में बैठकर खाना खाने लगे।

14 जनवरी को इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E2195 12 घंटे लेट उड़ान भरने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई थी। इससे पैसेंजर्स नाराज हो गए। वे रनवे के पास टारमैक पर बैठ गए और खाना खाने लगे। इसके बाद इंडिगो पर 1.80 करोड़ और मुंबई एयरपोर्ट पर 60 लाख का जुर्माना लगाया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

5. 13 जनवरी: मुंबई-गुवाहाटी फ्लाइट की बांग्लादेश में लैंडिंग, 12 घंटे विमान में ही बैठे रहे पैसेंजर

फ्लाइट में 178 पैसेंजर्स सवार थे। चूंकि डोमेस्टिक फ्लाइट होने के कारण सभी यात्री बिना पासपोर्ट के सफर कर रहे थे, इसलिए ढाका में उन्हें फ्लाइट से उतरने की इजाजत नहीं मिली।

फ्लाइट में 178 पैसेंजर्स सवार थे। चूंकि डोमेस्टिक फ्लाइट होने के कारण सभी यात्री बिना पासपोर्ट के सफर कर रहे थे, इसलिए ढाका में उन्हें फ्लाइट से उतरने की इजाजत नहीं मिली।

13 जनवरी 2024 को मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बांग्लादेश के ढाका में लैंड कराया गया। गुवाहाटी में घने कोहरे के कारण फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी और उसे डायवर्ट किया गया। इस फ्लाइट में 178 पैसेंजर्स सवार थे। पासपोर्ट नहीं होने का कारण यात्रियों को 12 घंटे फ्लाइट के अंदर ही बैठना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *