Indian High Commissioner UK Vikram Doraiswami; Khalistan Radicals Misbehave । Glasgow Gurudwara | खालिस्तानी समर्थकों ने उन्हें वापस भेजा; भारत ने ब्रिटिश विदेश मंत्रालय से आपत्ति जताई

[ad_1]

अमृतसर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्कॉटलैंड में ग्लासगो गुरुद्वारे के बाहर भारतीय उच्चायोग को कार में बैठा भेजते हुए खालिस्तानी समर्थक।

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी को खालिस्तानियों ने स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में जाने से रोक दिया। ये वही गुरुद्वारा है, जहां दोराईस्वामी खालिस्तान गतिविधियों को लेकर गुरुद्वारा समिति के साथ बैठक करने आए थे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारत ने ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय के सामने पूरे मामले पर आपत्ति जताई है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें खालिस्तान समर्थक गुरुद्वारे के बाहर भारतीय उच्चायोग दोराईस्वामी को घेरे दिख रहे हैं और उन्हें गुरुद्वारे में जाने से रोका जा रहा है। इसके बाद दोराईस्वामी एक कार में बैठकर वहां से चले गए। वीडियो में उनके जाने के बाद भी खालिस्तान समर्थक उन्हें दोबारा कभी वहां ना आने की हिदायत देते हुए नजर आए।

बीजेपी नेता मनिंदर सिंह सिरसा ने स्कॉटलैंड में भारतीय हाई कमिश्नर को गुरुद्वारे से वापस भेजे जाने पर बयान दिया।

बीजेपी नेता मनिंदर सिंह सिरसा ने स्कॉटलैंड में भारतीय हाई कमिश्नर को गुरुद्वारे से वापस भेजे जाने पर बयान दिया।

खालिस्तानी समर्थक ने कहा- गुरुद्वारे नहीं आ सकते भारत सरकार के लोग
हाई कमिश्नर को रोकने वालों में शामिल एक खालिस्तानी समर्थक ने कहा- हमें पता चला था की भारत के राजदूत यहां आने वाले हैं। हमारे रोके जाने पर वो कार में बैठकर वापस चले गए। गुरुद्वारे में आने वाले भारत सरकार के किसी भी शख्स के साथ यही होगा, चाहें वो किसी भी बहाने से यहां आ रहे हों। हमें पता है कि वो क्या करना चाह रहे हैं।

कनाडा में जो हुआ वो हमने देखा। कनाडा के PM ने साफ तौर पर भारत की निंदा करते हुए उनके डिप्लोमैट को निकाल दिया। ऐसे में उन्हें गुरुद्वारे में आने का न्योता देना बेहद गलत है।

बीजेपी नेता बोले- भारत ही सिखों के लिए सबसे सुरक्षित जगह
इस घटना के बाद बीजेपी नेता मनिंदर सिंह सिरसा ने कहा- स्कॉटलैंड में जो हुआ मैं उसकी निंदा करता हूं। गुरुद्वारा में किसी को भी आने-जाने का पूरा हक है। हमारे धर्म में हिंसा फैलाने के लिए नहीं कहा जाता बल्कि हम मानवता की रक्षा करते हैं। PM मोदी ने भी हमारे समुदाय की तारीफ की थी। सिखों के लिए भारत ही सबसे सुरक्षित जगह है।

लंदन दूतावास पर हमले के बाद दूसरी बड़ी घटना
यह घटना मार्च में लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हुए हमले के बाद दूसरी बड़ी घटना है। मार्च में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय हाई कमीशन पहुंचकर वहां तोड़फोड़ की थी। इसके बाद वहां लगा तिरंगा भी उतार दिया था। ये भारत में अमृतपाल सिंह पर चल रही कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। इसके बाद पहली बार NIA की टीम देश से बाहर जांच के लिए गई थी।

ये खबरें भी पढ़ें…

कनाडा में खालिस्तानियों ने तिरंगा फाड़ा:भारतीय दूतावास पर प्रदर्शन किया; कनाडा ने नागरिकों के लिए फिर एडवाइजरी जारी की, कहा- भारत में सतर्क रहें

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने कल (25 सितंबर) भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने वैंकूवर में भारतीय दूतावास के सामने तिरंगे को फाड़ दिया। प्रदर्शन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के आह्वान पर वैंकूवर और ओटावा में किए गए (पढ़ें पूरी खबर)

खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA का एक्शन:चंडीगढ़ और अमृतसर की प्रॉपर्टी जब्त की, अब मालिकाना हक सरकार का हुआ

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब और चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है। पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का मुखिया है। वह कनाडा और दूसरे देशों से लगातार भारत विरोधी बातें करता रहता है। हाल ही में कनाडा-भारत विवाद में उसने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को भी धमकी दी थी (पढ़ें पूरी खबर)

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *