Indian Armed Forces will get the Power of Nirbhay Cruise Missile Nirbhay Cruise Missile Indian Army Indian Air Force Indian Navy Sub-Sonic Missile | डीआरडीओ का 1,000 किलोमीटर मारक क्षमता वाला हथियार; कम ऊंचाई पर भी उड़ सकती है

  • Hindi News
  • National
  • Indian Armed Forces Will Get The Power Of Nirbhay Cruise Missile Nirbhay Cruise Missile Indian Army Indian Air Force Indian Navy Sub Sonic Missile

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय सेना को एक नई ताकत मिलने वाली है। जिसका नाम है निर्भय मिसाइल। ये मिसाइल एक हजार किलोमीटर तक टारगेट को हिट कर सकती है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने देश में ही लंबी दूरी तक निशाना लगाने वाली मिसाइल तैयार की है। निर्भय एक सब सोनिक मिसाइल है यानी इसकी 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार ध्वनि की रफ्तार से कम है। डिफेंस सोर्सेस का कहना है कि केंद्र सरकार निर्भय मिसाइल को इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी में शामिल करने पर विचार कर रही है। अगर ये प्रपोजल पास हो गया तो ये सब सोनिक क्रूज मिसाइल दूश्मनों का ठिकाना तबाह करने के लिए तैनात हो जाएगी।

दुश्मनों के रडार से बच सकती है मिसाइल
निर्भय मिसाइल परमाणु हथियार से लैस है। 6 मीटर लंबी और 1500 किलो वजन वाली निर्भय आसानी से टारगेट भेद सकती है। दुश्मन रडार से बचने के लिए ये कम ऊंचाई पर भी उड़ान भर सकती है।

सरकार पहले भी हथियारखाने और दो दूसरे विभागों को इस मिसाइल के लिए मंजूरी दे चुकी है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सुपरसोनिक ब्राह्मोस के साथ निर्भय क्लास मिसाइल का कॉम्बिनेशन दुश्मनों के लिए घातक होगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *