India vs England Live Score: यशस्वी जायसवाल के बाद केएल राहुल भी शतक से चूके, भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

India vs England Live Score 1st Test Day 2: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला टेस्ट हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। लंच के बाद भारत की खराब शुरुआत रही। श्रेयस अय्यर 35 के निजी स्कोर पर बड़ा शॉट लगाते हुए आउट हुए। रेहान अहम ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। भारत ने 57वें ओवर में इंग्लैंड पर बढ़त हासिल की और 250 रन का आंकड़ा भी छुआ। केएल राहुल के रूप में भारत को 5वां और बड़ा झटका टॉम हार्टली ने दिया। राहुल अपने 9वें टेस्ट शतक से चूके, वह 86 के निजी स्कोर पर आउट हुए। भारत ने 71वें ओवर में 300 रन का आंकड़ा छुआ।

India vs England Live Scorecard

India vs England Live Hindi Commentary

IND vs ENG Live Cricket Score in Hindi

ENG 246

IND 304/5

2:04 PM India vs England Live Score- भारत ने 74 ओवर में पांच विकेट खोकर 304 रन बना लिए हैं। जडेजा 40 और भरत नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। 

1:52 PM India vs England Live Score- 71 ओवर के बाद भारत ने 300 रन का आंकड़ा छू लिया है। इंग्लैंड पर टीम इंडिया ने 54 रनों की बढ़त बना ली है। क्रीज पर रविंद्र जडेजा 37 तो केएस भरत 8 रन बनाकर मौजूद हैं। जडेजा से भारत को बड़ी पारी की उम्मीद है।

1:21 PM India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल की तरह केएल राहुल भी शतक से चूक गए। टॉम हार्टली ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 65वें ओवर में हार्टली की पांचवी शॉर्ट पिच गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में राहुल डीप मिड विकेट में रेहान को कैच थमा बैठे। वह 86 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

12:58 PM India vs England Live Score- केएल राहुल और रविंद्र जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। राहुल 86 तो जडेजा 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

12:58 PM Ind vs Eng Live Score- रविंद्र जडेजा रन गति को बढ़ाने की कोशिश में बड़े शॉट्स लगा रहे हैं। 60वें ओवर में वह जैक लीच को बड़ा शॉट लगाते हुए बाल-बाल बचे। अभी भारत को इस तरह के शॉट्स की जरूरत नहीं है। जरूरत है तो केएल राहुल का साथ देने की। टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 269 रन।

12:42 PM Ind vs Eng Live Score- 57वें ओवर में केएल राहुल ने रेहान अहमद को दो दनदानते हुए छक्के लगाकर भारत को बढ़त दिलाई। इसी के साथ टीम इंडिया ने 250 रन भी पूरे किए। राहुल इन दो छक्कों के साथ 79 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

12:24 PM Ind vs Eng Live Score- लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। दूसरे सेशन के तीसरे ही ओवर में रेहान अहम ने श्रेयस अय्यर का शिकार कर भारत को चौथा झटका दिया। अय्यर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मिड विकेट की दिशा में आउट हुए। उन्होंने 35 रन बनाए। अब क्रीज पर रविंद्र जडेजा आए हैं।

11:32 AM Ind vs Eng Live Score- लंच ब्रेक! दूसरे दिन के पहले सेशन का खेल भारत के नाम रहा। टीम इंडिया ने 27 ओवर में दो विकेट खोकर 103 रन बनाए। केएल राहुल अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

11:25 AM Ind vs Eng Live Score- केएल राहुल ने जड़ा टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक, विराट कोहली की गैरमौजूदगी में राहुल ने नंबर-4 के पायदान का बखूबी संभाला है। 48 ओवर के बाद भारत 212/3

11:14 AM Ind vs Eng Live Score- 45वें ओवर में भारत ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के बीच 44 रनों की साझेदारी हो गई है। राहुल 47 तो अय्यर 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। लंच ब्रेक से पहले ये दोनों बल्लेबाज विकेट बचाना चाहेंगे।

10:26 AM Ind vs Eng Live Score- इंग्लैंड के नाम रहा पहले घंटे का खेल, 54 रन खर्च कर टीम ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के विकेट चटकाए। दिन के पहले ही ओवर में रूट ने जायसवाल को पवेलियन की राह दिखाई तो वहीं हार्टली ने गिल को अपना शिकार बनाया। केएल राहुल अभी तक शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 40 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

10:26 AM India vs England Live Score- दूसर दिन का पहला और पारी का तीसरा ओवर लेकर आए मार्क वुड को केएल राहुल ने तीन चौके लगाए। 36 ओवर के बाद भारत 3 विकेट के नुकसान पर 172 रन। केएल राहुल अब 39 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

10:20 AM India vs England Live Score- शुभमन गिल ने दूसरे दिन थोड़े आक्रामक शॉट्स खेलकर रन बनाने की कोशिश की मगर वह कामयाब नहीं हो पाए। टॉम हार्टली ने उन्हें 23 के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। हार्टली का टेस्ट क्रिकेट में यह पहला विकेट है।

10:05 AM India vs England Live Score- 32वां ओवर लेकर आए जैक लीच की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर शुभमन गिल ने भारत का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों को डटे रहने के लिए इस तरह से शॉट्स लगातार खेलने की जरूरत है।

10:02 AM India vs England Live Score- दूसरे दिन का पहला आधा घंटा इंग्लैंड थोड़ा हावी रहा। भारत ने 30 रन जरूर बनाए, मगर यशस्वी जायसवाल का बड़ा विकेट खोया। इस समय केएल राहुल 21 तो शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर है।

9:55 AM India vs England Live Score- केएल राहुल ने हार्टली को लगाए दो दनदनाते चौके। भारत को अगर इस पिच पर लंबी बल्लेबाजी करनी है तो आक्रामक शॉट्स खेलने होंगे। डिफेंस यहां पर खिलाड़ी का ज्यादा देर साथ नहीं दे पाएगा।

9:48 AM India vs England Live Score- जो रूट की शानदार गेंदबाजी जारी है। वह एक छोर से लगातार दबाव बना रहे हैं। केएल राहुल और शुभमन गिल दोनों को हाथ खोलने का मौका नहीं मिल रहा है। लगता है कि इंग्लैंड ने हैदराबाद पिच की नबज पकड़ ली है।

9:31 AM India vs England Live Score- जो रूट की दूसरी ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने कदमों का इस्तेमाल कर शानदार चौका लगाया, मगर चौथी ही गेंद पर इंग्लिश गेंदबाज ने उन्हें कॉट एंड बोल्ड आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। यशस्वी 80 रन बनाकर हुए आउट। केएल राहुल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए हैं।

9:29 AM India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। भारत को इन दोनों ही खिलाड़ियों से बड़े स्कोर की उम्मीद रहेगी। यशस्वी 76 रन पर क्रीज पर है, वह आज अपने टेस्ट करियर का दूसरा और घर पर पहला शतक जड़ सकते हैं। जो रूट गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।

9:00 AM India vs England Live Score- दूसरे दिन का खेल शुरू होने में अब आधे घंटे का ही समय रह गया है। इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक को देखकर कहा जा सकता है कि आज के दिन पूरे 90 ओवर का खेल हो सकता है। पहले दिन इनिंग ब्रेक के चलते 87.3 ओवर का खेल हुआ थोा।

8:32 AM India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल के साथ बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल की बैटिंग अप्रोच पहले दिन काफी डिफेंसिव दिखी। वह 43 गेंदों पर 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। एक तरफ जहां यशस्वी इंग्लिश स्पिनर्स को सेट होने का मौका नहीं दे रहे थे, वहीं गिल को उन्होंने फंसाया हुआ था। एक पहलू यह भी है कि गिल दिन का खेल नॉटआउट रहते खत्म करना चाहते थे इस वजह से वह काफी डिफेंसिव हो गए थे। ऐसे में आज देखने वाली बात होगी कि उनका माइडसेट कैसा है।

8:06 AM India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर का यह चौथा तो घर में पहला टेस्ट है। अगर आज वह शतक पूरा करते हैं तो यह भारतीय सरजमीं पर उनका पहला शतक होगा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल डेब्यू कर 171 रनों की तूफानी पारी खेली थी। यह उनके टेस्ट करियर का एकमात्र शतक है।

7:45 AM India vs England Live Score- यशस्वी जायसवाल का ‘जैसबॉल’ अंदाज, हैदराबाद में फैंस को बैजबॉल तो नहीं देखने को मिला, मगर यशस्वी जैयसवाल ने फैंस को निराश ना करते हुए जैसबॉल जरूर दिखाया। उनकी तूफानी पारी के दम पर भारत को तेज तर्रार शुरुआत मिली और इसकी उम्मीद इंग्लैंड ने भी नहीं की थी कि भारत इतनी तेजी से रन बनाने जाएगा।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड प्लेइंग XI-

भारत (प्लेइंग इलेवन):रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जड़ेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (सी), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *