India vs England Live Score- कुलदीप यादव ने दिया इंग्लैंड का पहला झटका, जैक क्रॉली ने जड़ा अर्धशतक

India vs England Live Score 5th Test Day 1- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला आज यानी 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम को जैक क्रॉली और बेन डकेट ने सधी हुई शुरुआत दी है। भारत को पहले विकेट की तलाश है। 15वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। कुलदीप यादव ने बेन डकेट (27) के रूप में भारत को सफलता दिलाई। इंग्लैंड को 64 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। जैक क्रॉली की शानदार बल्लेबाजी जारी है, उन्होंने अर्धशतक पूरा कर लिया है।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। इंग्लैंड अपनी प्लेइंग XI का ऐलान पहले ही कर चुका है। इंग्लिश टीम में एकमात्र बदलाव ओली रॉबिंसन के रूप में हुआ है। उनकी जगह मार्क वुड की टीम में वापसी हुई है। वहीं भारत के लिए आज देवदत्त पडिक्कल डेब्यू करते हुए नजर आएंगे। वह रजत पाटीदार की जगह लेंगे। वह इस सीरीज में डेब्यू करने वाले 5वें भारतीय बने हैं। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ‘बैजबॉल’ की लाज बचाने उतरेगी, वहीं भारत की नजरें जीत के साथ सीरीज का अंत करने पर होगी। सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था, जहां इंग्लिश टीम ने ओली पोप की शानदार पारी के दम पर जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड का सीरीज में आगाज तो शानदार रहा था, मगर वह अपनी इस परफॉर्मेंस को बरकरार नहीं रख पाई थी। भारत ने दूसरे टेस्ट से सीरीज में जोरदार वापसी की। रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड ने इसके बाद विशाखापट्टनम, राजकोट और रांची टेस्ट में अंग्रेजो को धूल चटाकर ना सिर्फ जीत की हैट्रिक लगाई, बल्कि सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त भी हासिल की। टीम इंडिया की नजरें अब इस सीरीज का अंत 4-1 से करने पर होगी। बता दें, सीरीज में इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद भारत डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भी पहले पायदान पर है।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड लाइव स्कोर

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड लाइव हिंदी कमेंट्री

IND vs ENG Live Cricket Score Online

ENG 98/1 

Thu, 07 Mar 2024 11:36 AM

India vs England Live Score- कुलदीप यादव को दूसरी सफलता

India vs England Live Score- कुलदीप यादव ने लंच से ठीक पहले ओली पोप को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दे दिया है। पोप कदमों का इस्तेमाल कर आगे आए मगर वह कुलदीप यावद की गुगली को पढ़ नहीं पाए। विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल ने शानदार काम किया और पोप को 11 के निजी स्कोर पर स्टंप आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। लंच तक इंग्लैंड 100/2

Thu, 07 Mar 2024 11:28 AM

India vs England Live Score- इंग्लैंड के 100 रन पूरे

India vs England Live Score- जैक क्रॉली ने रविचंद्रन अश्विन के 25वें ओवर में मैच का पहला छक्का जड़ा है। ओवर की चौथी गेंद पर कदमों का इस्तेमाल कर क्रॉली ने सामने की तरफ लंबा छक्का लगाया है। वह इसी के साथ 61 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। अगले ओवर में इंग्लैंड के 100 रन भी पूरे हो गए हैं।

Thu, 07 Mar 2024 11:22 AM

India vs England Live Score- क्रॉली ने जड़ा अर्धशतक

India vs England Live Score- इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज अर्धशतक ने अर्धशतक जड़ दिया है। क्रॉली 52 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस सीरीज में उनका बल्ला बोल रहा है। हालांकि वह अभी तक शतक नहीं लगा पाए हैं। धर्मशाला में उनकी नजरें शतक पर होगी।

Thu, 07 Mar 2024 11:02 AM

India vs England Live Score- कुलदीप को मिली सफलता

India vs England Live Score- पारी का पहला ओवर लेकर आए कुलदीप यादव ने इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ भारत को पहली सफलता दिलाई है। 18वां ओवर लेकर आए कुलदीप की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में डकेट गेंद को हवा में मार बैठे। कवर्स की दिशा में तैनात शुभमन गिल ने पीछे भागते हुए शानदार कैच पकड़ा। डकेट 27 रन पर हुए आउट। 64 के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा है। अब जैक क्रॉली का साथ देने ओली पॉप आए हैं।

Thu, 07 Mar 2024 10:30 AM

India vs England Live Score- इंग्लैंड के नाम रहा पहले घंटे का खेल

India vs England Live Score- जैक क्रॉली और बेन डकेट की सधी हुई गेंदबाजी के चलते पहले घंटे का खेल इंग्लैंड के नाम रहा है। इंग्लिश टीम ने 12 ओवर में बिना विकेट खोए 43 रन बनाए। 12वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने एक मौका जरूर बना था, मगर अंपायर्स कॉल के चलते क्रॉली बच गए। क्रॉली 29 तो डकेट 13 रन बनाकर क्रीज पर।

Thu, 07 Mar 2024 10:18 AM

India vs England Live Score- भारत को विकेट की तलाश

India vs England Live Score- पहले 10 ओवर में भारत ने शानदार गेंदबाजी की है, जसप्रीत बुमराह ने कुछ मौके भी बनाए, मगर भारत को उन पर सफलताएं नहीं मिली। 10 ओवर के बाद इंग्लिश टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 35 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। ठंडी परिस्थितियों में भारतीय तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल रही है।

Thu, 07 Mar 2024 09:54 AM

India vs England Live Score- 5 ओवर के बाद इंग्लैंड 12/0

India vs England Live Score- भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर अच्छी शुरुआत की है। पहले 5 ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाज एक बार ही गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा पाए हैं। डकेट 4 तो क्रॉली 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बुमराह और सिराज शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।

Thu, 07 Mar 2024 09:35 AM

India vs England Live Score- इंग्लैंड की पारी का आगाज

India vs England Live Score- इंग्लैंड की पारी का आगाज करने जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं।

Thu, 07 Mar 2024 09:08 AM

India vs England Live Score- इंग्लैंड ने जीता टॉस

India vs England Live Score- बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर धर्मशाला टेस्ट में पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। आकाशदीप की जगह जसप्रीत बुमराह टीम में आए हैं, वहीं चोटिल रजत पाटीदार की जगह देवदत्त पडिक्कल को डेब्यू का मौका मिला है।

Thu, 07 Mar 2024 08:47 AM

India vs England Live Score- अश्विन रचेंगे इतिहास

India vs England Live Score- धर्मशाला टेस्ट में मैदान पर उतरते ही भारतीय स्पिनर आर अश्विन इतिहास रच देंगे। यह उनके टेस्ट करियर का 100वां मुकाबला होगा। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 100वां टेस्ट खेलने वाले भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनेंगे। यह उपलब्धि वह 37 साल और 172 दिन की उम्र में हासिल करेंगे।

Thu, 07 Mar 2024 08:38 AM

India vs England Live Score- 9 बजे होगा टॉस

India vs England Live Score- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड धर्मशाला टेस्ट का टॉस भारतीय समयानुसर 9 बजे होगा, जबकि आधे घंटे बाद दोनों टीमें मैदान पर उतरेगी। इस मैच को आप टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर लाइव देख सकते हैं, वहीं ऑनलाइन इस मुकाबले का लुत्फ आप जियोसिनेमा पर बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं।

Thu, 07 Mar 2024 08:13 AM

India vs England Live Score- अश्विन खेलेंगे 100वां टेस्ट

India vs England Live Score- भारतीय स्पिनर आर अश्विन आज धर्मशाला में अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 12वें भारतीय बनेंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, इशांत शर्मा, हरभजन सिंह, चेतेश्वर पुजारा और वीरेंद्र सहवाग भारत के लिए 100 या उससे अधिक टेस्ट खेल चुके हैं।

Thu, 07 Mar 2024 07:01 AM

India vs England Live Score- जसप्रीत बुमराह की होगी वापसी

India vs England Live Score- रांची टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड के चलते आराम दिया गया था। हालांकि आकाशदीप ने उस मैच में शानदार प्रदर्शन कर बुमराह की कमी महसूस होने नहीं दी थी। बूम-बूम अब धर्मशाला टेस्ट में टीम में वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि उनके आने से किसका पत्ता कटेगा। धर्मशाला की पिच को देखते हुए क्या भारत तीन तेज गेंदबाजों के साथ जाने का रिस्क उठाएगा, या तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ ही भारत 5वें टेस्ट में उतरेगा।

Thu, 07 Mar 2024 06:40 AM

India vs England Live Score- धर्मशाला के मौसम का हाल

India vs England Live Score- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5वें टेस्ट के पहले दिन बारिश विलन बन सकती है। 7 मार्च को धर्मशाला में बारिश होने के 82 प्रतिशत चांस है, ऐसे में मैच बार-बार रुक सकता है। वहीं अन्य चार दिनों की बात करें तो पहले दिन के मुकाबले बारिश की संभावनाएं अगले चार दिन ना के बराबर है, ऐसे में मैच पूरा हो सकता है।

Thu, 07 Mar 2024 06:13 AM

India vs England Live Score- नमस्कार!

India vs England Live Score- नमस्कार! इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5वें टेस्ट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। धर्मशाला टेस्ट के जरिए लगभग डेढ महीने से चल रही इस सीरीज का अंत होने जा रहा है। 5 मैच की इस सीरीज में टीम इंडिया 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है, ऐसे में यह मैच तो बस औपचारिक है, मगर दोनों टीमों की नजरें डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स हासिल करने पर होगी। भारत फिलहाल डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में पहले तो इंग्लैंड 8वें पायदान पर है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *