देसी-पटल

मनोरंजन के साथ जानकारी

India vs Australia World cup 2023 Final Live Score Updates in Hindi IND vs AUS Final Match at Narendra Modi Stadium Ahmedabad Virat Kohli Pat Cummins

India vs Australia Live Score World Cup 2023 Final Updates: आज इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रन का लक्ष्य रखा है। फिलहाल, ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श क्रीज पर हैं। ऑस्टेलिया को शुरुआत में बड़ा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने दूसरे ओवर में डेविड वॉर्नर (7) को अपना शिकार बनाया। बता दें कि भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 240 रन पर ऑलआउट हो गई। विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतक जमाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने तीन जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट चटकाए। ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक शिकार किया।

Ind vs Aus World Cup 2023 Final Match LIVE Scorecard
India vs Australia WC Final Match LIVE Hindi Commentary

IND vs AUS Live Score Updates in Hindi

AUS 28/1 (2 ओवर)*

IND 240/10 (50 ओवर)

6:50 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट मिशेल मार्श के रूप में गिरा है। उन्हें बुमराह ने पांचवें ओवर की तूसरी गेंद पर आउट किया। मार्श सही से कनेक्ट नहीं कर पाए और विकेटकीपर केएल राहुल को कैच थमा दिया।

6:35 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: मोहम्मद शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने वॉर्नर को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया वॉर्नर ने 3 गेंदों में 7 रन बनाए। हालांकि, शमी का ओवर महंगा रहा। उन्होंने 13 रन दिए, जिसमें 6 वाइड के शामिल हैं। हेड का साथ देने के लिए मिशेल मार्श आए हैं।

6:30 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: ऑस्ट्रेलिया की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड आए हैं। जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 7 रन खर्च किए। पारी की पहली गेंद पर वॉर्नर कैच हो सकते थे लेकिन स्लिप में कोहली और गिल के बीच से गेंद निकल गई।

6:15 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। गिल 7 गेंदों में 4 रन ही बना सके। रोहित की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत ने भारत ने 7वें ओवर में 50 रन पूरे किए। हालांकि, कप्तान अर्धशतक कंप्लीट नहीं कर सके। उन्होंने 31 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। रोहित ने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन की पार्टनरशिप की। श्रेयस अय्यर (4) का बल्ला नहीं चला।

इसके बाद, कोहली ने केएल राहुल के संग चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। कोहली ने 63 गेंदों में चार चौकों के जरिए 54 रन बनाए और बोल्ड हो गए। राहुल ने बेहद धीमी पारी खेली। उन्होंने107 गेंदों में 66 रन बटोरे। उन्होंने सिर्फ एक चौका लगाया। रविंद्र जडेजा (9), मोहम्मद शमी (6) और जसप्रीत बुमराह (1) कुछ खास नहीं कर सके। भारत ने 178 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया। कुलदीप यादव 10 रन बनाकर रनआउट हुए। मोहम्मद सिराज 9 रन जुटाकर नाबाद रहे।

5:55 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 241 रन का लक्ष्य दिया है। हेजलवुडा ने 50वें ओवर में 8 रन दिए। कुलदीप पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हो गए। उन्होंने 18 गेंदों में 10 रन बनाए। सिराज 8 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

5:45 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: सूर्याकुमार यादव महामुकाबले में बल्ले से छाप छोड़ने में नाकाम रहे। उन्होंने 28 गेंदों में 18 रन बनाए। उन्होंने एक चौका मारा। सूर्या को हेजलवुड ने 48वें ओवर में इंग्लिस को कैच कराया। कुलदीप 6 और मोहम्मद सिराज 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

5:30 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: जसप्रीत बुमराह पवेलियन लौट गए हैं। वह एक रन ही बना सके। उन्हें स्पिनर एडम जम्पा ने 45वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। सूर्या 15 और कुलदीप यादव 5 के निजी स्कोर पर हैं।

5:20 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारत को सातवां विकेट मोहम्मद शमी के तौर पर गिरा। शमी ने 10 गेंदों में 6 रन जोड़े। उन्हें स्टार्क ने 44वें ओवर में अपना शिकार बनाया।

5:15 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारत को तगड़ा झटका लगा है। केएल राहुल पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 107 गेंदों में एक चौके के जरिए 66 रन बनाए। उन्हें स्टार्क ने 42वें ओवर में विकेट के पीछे कैच कराया। राहुल ने सूर्या के साथ छठे विकेट के लिए 25 रन की पार्टनरशिप की। सूर्या का साथ देने के लिए मोहम्मद शमी (5*) आए हैं।

5:05 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारत ने 41वें ओवर में जाकर 200 रन कंप्लीट किए हैं। राहुल (66*) और सूर्या (9*) पर आखिरी 9 ओवर में तेजी से रन बटारोने का दारोमदार होगा।

5:00 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारतीय टीम 200 रन के नजदीक पहुंच गई है। राहुल 61 और सूर्या 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

4:45 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारत का पांचवां विकेट रविंद्र जडेजा के रूप में गिरा है। उन्होंने 22 गेंदों में 9 रन बनाए। जडेजा को हेजलवुड ने 36वें ओवर में विकेटकीपर इंग्लिस के हाथों लपकवाया। जडेजा और राहुल के बीच दोनों के 30 की साझेदारी हुई। सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिए उतरे हैं।

4:35 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: राहुल ने 86 गेंदों में 50 रन कंप्लीट किए हैं। उनका यह 17वीं वनडे फिफ्टी है। जडेजा 9 रन बनाकर टिके हैं।

4:20 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: राहुल अर्धशतक के करीब हैं। उन्होंने 45 रन जुटा लिए हैं। जडेजा 5 के निजी स्कोर पर हैं। 

4:05 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारत को बड़ा झटका लगा है। कोहली फिफ्टी जड़कर आउट हो गए। उन्होंने 63 गेंदों में 4 चौकों के जरिए 54 रन बनाए। उन्हें कमिंस ने 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। कोहली ने राहुल (37*) के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन की पार्टनरशिप की। राहुल का साथ देने के लिए रविंद्र जडेजा आए हैं।

3:50 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: कोहली ने 56 गेंदों में फिफ्टी जड़ी है। यह उनके वनडे करियर का 72वां अर्धशतक है। कोहली और राहुल (28*) के बीच अर्धशतकीय साझेदारी कंप्लीट हो चुकी है।

3:45 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: ऑस्ट्रेलियाई टीम कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत ने पहले पावर प्ले के बाद से कोई बाउंड्री लगाई है। कोहली 47 और राहुल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3:30 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: कोहली 72वें वनडे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं। राहुल 19 रन बटोर चुके हैं। दोनों के बीच 30 रन से अधिक की साझेारी हो गई है।

3:20 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारत की रनों की रफ्तार थोड़ी पड़ गई है। भारत ने 17वें और 18वें ओवर में सिर्फ तीन-तीन रन जोड़े।

3:10 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: टीम इंडिया ने सैकड़ा बना लिया है। भारत ने 16 ओवर में जाकर 100 रन कंप्लीट किए। कोहली 34 और राहुल 10 के निजी स्कोर पर हैं।

3:00 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारत ने 13 ओवर में 3 विकेट खोकर 89 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं। 

2:49 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: टीम इंडिया को तीसरा झटका जल्द ही श्रेयस अय्यर के रूप में लगा, जो 3 गेंदों में 4 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर जोश इंग्लिस के हाथों कैच आउट हो गए। अब क्रीज पर केएल राहुल आए हैं। 

2:44 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा, जो 31 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए। उनका कैच ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर ट्रेविस हेड ने पकड़ा। अब श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं। 

2:41 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने स्पिनर को पावरप्ले में लगाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। भारत ने 9 ओवर में 66 रन बना लिए हैं। एक विकेट गिर चुका है।

2:35 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारतीय टीम ने सातवें ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। विराट कोहली ने मिचेल स्टार्क के ओवर में लगातार तीन चौके जड़े। 

2:30 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारतीय टीम ने पहले 6 ओवर में 40 रन बनाए हैं। हालांकि, एक विकेट शुभमन गिल के रूप में गंवाए हैं। 

2:21 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। वे मिचेल स्टार्क की गेंद पर एडम जैम्पा के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 7 गेंदों में 4 रन बनाए। विराट कोहली अब क्रीज पर आए हैं। 

2:18 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारत ने फाइनल मैच में पहले चार ओवरों में बिना विकेट गंवाए 30 रन बनाए हैं। ये भारत की सधी और अच्छी शुरुआत कही जा सकती है। 

2:10 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने जोश हेजलवुड के पहले ही ओवर में दो चौके जड़े। एक कवर की दिशा में जबकि दूसरा ऑन साइड में। 

2:05 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारत ने पहले ओवर में तीन रन बनाए। रोहित शर्मा के दो चौके रुक गए। 

2:00 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर आए हैं। मिचेल स्टार्क पहला ओवर फेंक रहे हैं। पहली गेंद पर lbw की अपील की। 

1:55 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: दोनों टीमों का राष्ट्रगान हो चुका है और जल्द ही खिलाड़ी मैदान में होंगे।

1:40 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: स्टेडियम के ऊपर इंडियन एयर फोर्स द्वारा सूर्यकिरण एयर शो जारी है। फैंस इसे एंजॉय कर रहे हैं। 

1:36 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड

1:30 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

1:20 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान तैयार हो रहे हैं। 

1:15 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 फाइनल कुछ ही देर में शुरू होगा। टॉस एक बजकर 30 मिनट पर होगा। 

1:05 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी पिच को देखने के लिए पहुंच गए हैं। अन्य कई खिलाड़ी वॉर्मअप कर रहे हैं। 

1:00 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: आर अश्विन अभी-अभी ड्रेसिंग रूम से बाहर आए हैं, राहुल द्रविड़ ने उनकी पीठ थपथपाई, उन्होंने कोच की ओर सिर हिलाया और अपनी उंगलियों को दो-चार बार घुमाते हुए सीधे पिच पर चले गए और पिच का निरीक्षण कर रहे हैं। शायद उनके खेलने के संकेत मिल गए हैं?

12:50 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारत की टीम को फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है और करीब एक लाख भारतीय फैंस स्टेडियम में होंगे। 

12:35 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारतीय टीम खिताबी मैच के लिए स्टेडियम पहुंच चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले प्रवेश किया। टीमें जल्द मैदान पर होंगी। 

12:20 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: शुभमन गिल ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा- मुझे बचपन से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीतते हुए देखना बिल्कुल पसंद नहीं था, मैं हमेशा चाहता था कि आस्ट्रेलियाई हारें। जब भी मैं आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलता हूं, मेरी एकमात्र सोच उन्हें किसी भी कीमत पर हराना है।

12:13 PM India vs Australia Live Score 2023 Today: भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अपने होटल से नरेंद्र मोदी स्टेडियम के लिए रवाना हो गए हैं। लगभग दोनों टीमों के खिलाड़ियों को 1-1 घंटा प्रैक्टिस का मौका मिलेगा।

11:43 AM India vs Australia Live Score 2023 Today: अहमदाबाद की स्लो पिच को देखते हुए आर अश्विन को प्लेइंग 11 में शामिल करने की बातचीत जारी है। अब देखना होगा कि रोहित शर्मा क्या फैसला लेते हैं। बता दें, भारत ने पिछले 6 मैचों से अपनी प्लेइंग 11 नहीं बदली है।

10:59 AM India vs Australia Live Score: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया फाइनल मुकाबले के लिए फैंस सुबह से ही मैदान पर पहुंचने लगे हैं। हर कोई अपनी सीट फिक्स करना चाहता है ताकि वह इस ऐतिहासिक मैच का लुत्फ उठा सके।

10:35 AM India vs Australia Live Score: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के दौरान ही क्लोजिंग सेरेमनी होगी। मैच शुरू होने से पहले भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ ‘एयर शो’ पेश करेगी। इस एयर शो की टाइमिंग 15 मिनट की होगी, जो एक बजकर 35 मिनट से शुरू होकर एक बजकर 50 मिनट तक चलेगा। इसके अलावा पहली पारी के ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान प्लेबैक सिंगर आदित्य गाधवी परफॉर्म करने वाले हैं। ये शो करीब 3 बजे हो सकता है। वहीं, पारी के ब्रेक के दौरान प्रीतम, जोनिता दांघी, नक्श अजीज, अमित मिश्रा, अकासा सिंह और तुषार जोशी की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। ये सिंगर और के करीब 500 देवा देवा, केसरिया, लेहरा दो, जीतेगा जीतेगा, नगाडा नगाडा, धूम मचाले, दंगल और दिल जश्न बोले पर परफॉर्म करेंगे। वहीं, मैच की दूसरी पारी के ड्रिंक्स के दौरान लेजर और लाइट शो होने वाला है।

9:55 AM India vs Australia Live Score: अहमदाबाद के वेदर की बात करें तो आज पूरा दिन धूप खिली रहेगी। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होगा।

9:26 AM India vs Australia Live Score: अहमदाबाद से पिच रिपोर्ट सामने आ रही है कि इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया फाइनल काली मिट्टी वाली पिच पर खेला जाएगा। इसी पिच पर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच भी हुआ था। पिच धीमी रहेगी और स्पिनर्स को सूट करेगी।

8:44 AM India vs Australia Live Score: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल की गेस्ट लिस्ट काफी लंबी रहने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अब तक वर्ल्ड कप जीतने वाले सभी कप्तान इस मैच का लुत्फ मैदान पर उठा सकते हैं। इसके अलावा कई राजनेताओं के साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी मैदान पर मौजूद रहेंगे।

8:14 AM India vs Australia Live Score: टीम इंडिया की विश्व कप जीत के लिए पूरे देश में पूजा पाठ हो रहे हैं, इस बीच महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में टीम इंडिया के लिए भस्म आरती की गई।

7:45 AM India vs Australia Live Score: भारत के वर्ल्ड कप खिताब जीतने के आसार इस बार काफी अधिक नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया का परफॉर्मेंस इस टूर्नामेंट में एकदम शानदार रहा है। लीग स्टेज के सभी 9 मुकाबले जीतने के बाद भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया। अब आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड की नजरें कंगारुओं को चित कर खिताब उठाने पर होगी।

7:06 AM India vs Australia Live Score: विजय रथ पर सवार टीम इंडिया की नजरें फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर होगी। 12 साल से भारत ने कोई आईसीसी ट्रॉफी भी नहीं जीती है।

6:30 AM India vs Australia Live Score: वर्ल्ड कप 2023 की खिताबी जंग को शुरू होने में अब महज कुछ घंटो का समय रह गया है। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

5 अक्टूबर को शुरू हुए टूर्नामेंट में 46वें दिन जाकर चैंपियन का फैसला होगा। भारत की तीसरी ट्रॉफी पर निगाह होगी और टीम लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरी बार फाइनल में आमने-सामने हैं। टीम इंडिया साल 2003 में वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला लेने की फिराक में होगी। यह सपना साकार होता देखने के लिए करोड़ों लोगों बेकरार हैं। बता दें कि भारत ने 12 साल पहले आखिरी वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारत 2011 में एमस धोनी के नेतृत्व में चैंपियन बना। वहीं, कपिल देव की कप्तानी में 1983 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया टूर्नामेंट में अभी तक अजेय है। भारत ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में एंट्री की। भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से रौंदा था। भारतीय खिलाड़ी जब पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने उतरेंगे तो उनके हौसले काफी बुलंद होंगे। भारत ने लीग चरण में कंगारू टीम को 6 विकेट से धूल चटाई थी। हालांकि, कप्तान रोहित ने फाइनल से स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि उसने लगातार 8 मैच जीतकर फाइनल में कदम रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में ट्रॉफी हासिल कर चुकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तों दोनों ने आपस में कुल 150 मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 83 और भारत ने 57 मैच में बाजी मारी। 10 मैच बेनतीजा रहे। दोनों की वनडे वर्ल्ड कप में 13 मर्तबा टक्कर हुई है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 8 और भारत को 5 बार विजय नसीब हुई।

रोहित ब्रिगेड ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया है। शीर्षक्रम, मध्यक्रम, पेसर्स और स्पिनर्स अलग ही टच में हैं। ओपनिंग करने वाले रोहित ने 124 के शानदार स्ट्राइक रेट से 550 रन बनाए हैं। ‘रन मशीन’ विराट कोहली 90.68 के स्ट्राइक रेट से 711 रन जोड़ चुके हैं। कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 50वां वनडे शतक लगाकर नायाब इतिहास रचा। श्रेयस अय्यर ने 526 और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 386 रन बटोरे हैं। शुभमन गिल (350 रन) ने डेंगू से उबरने के बाद छाप छोड़ी।

हालांकि, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बड़ा अंतर पैदा किया। शमी शुरुआती चार मुकाबलों में बाहर बैठे लेकिन उसके बाद कातिलाना गेंदबाजी से तहलका मचा दिया। वह फिलहाल सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर हैं। शमी ने महज 6 मैचों में 23 शिकार किए हैं। उनसे भारत को फिर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। शमी ने सेमीफाइनल में 57 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जसप्रीत बुमराह ने 17 और मोहम्मद सिराज ने 13 शिकार किए हैं। स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (16 विकेट) और स्पिनर कुलदीव यादव (15 विकेट) बखूबी साथ दे रहे हैं। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर एडम जम्पा (10 मैचों में 22 शिकार) ने कमाल किया है। वह शमी के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर ुपर है।

इंडिया स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, ईशान किशन , प्रसिद्ध कृष्ण, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी , कैमरून ग्रीन, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, सीन एबॉट।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *