India vs Australia Live Score 3rd ODI updates in Hindi

India vs Australia 3rd ODI Live score and updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम कई बदलावों के साथ उतरी है।  भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और कुलदीप यादव की वापसी हुई है जिन्हें पहले दो मैचों में आराम दिया गया था। रविचंद्रन अश्विन की जगह वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है । वहीं बुखार की चपेट में आने से ईशान किशन बाहर हो गए हैं।

Ind vs Aus 3rd ODI Match Live Scorecard

India vs Australia 3rd ODI Match LIVE Updates

AUS 242/3 (31.3 ओवर)*

3:45 PM – India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका स्टीव स्मिथ के रूप में लगा है। टिककर खेल रहे स्मिथ को मोहम्मद सिराज ने 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। स्मिथ ने 61 गेंदों में 74 रन की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और एक छक्का मारा। 

3:30 PM – India vs Australia Live Score: कुलदीप यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिशेल मार्श का शिकार किया। मार्श ने कृष्णा को कैच थमाया। मार्श ने 84 गेंदों में 96 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के लगाए। मार्श ने दूसरे विकेट के लिए स्मिथ के साथ (61*) 137 रन की साझेदारी की। स्मिथ का साथ देने के लिए मार्नस लाबुशेन आए हैं।

3:15 PM – India vs Australia Live Score: स्मिथ (52*) ने 43 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली है। यह उनके वनडे करियर का 30वां अर्धशतक है। मार्श 78 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

3:05 PM – India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्मिथ फिफ्टी के करीब हैं। स्मिथ 45 और मार्श 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

2:56 PM –  भारतीय स्पिनर्स ने रन गति पर लगाम लगाई है। पिछले 5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 26 रन ही बना सकी है। जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं।

2:44 PM – स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 45 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है। वॉर्नर अर्धशतक लगाकर आउट हुए थे। भारत के लिए अभी तक मोहम्मद सिराज सबसे महंगे गेंदबाज रहे हैं। 

2:30 PM – ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में एक विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श 41 और स्मिथ 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2:14 PM – भारत को 9वें ओवर में डेविड वॉर्नर के रूप में पहली सफलता मिली है। 32 गेंद में अर्धशतक लगाने वाले वॉर्नर को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। डेविड ने 34 गेंद में 56 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए।

2:08 PM – डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण को तहस नहस कर दिया है। 8 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 78 रन ठोक दिए हैं।

2:00 PM – India vs Australia Match live ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सातवें ओवर में ही 60 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। आज डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श रिदम में नजर आ रहे हैं। दोनों ने लगातार चौके-छक्के जड़ रहे हैं। 

1:56 PM – India vs Australia Live Score छठे ओवर में मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 2 ही रन दिए। इस ओवर में बाउंसर से भी सिराज ने वॉर्नर को परेशान किया। 

1:52 PM – Ind vs Aus live match भारत के खिलाफ तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार शुरुआत हासिल की। 5 ओवर में स्कोर 40 के पार है। भारत पहले विकेट की तलाश में है।

1:46 PM – सिराज को भी वॉर्नर और मार्श ने नहीं बख्शा। चौथे ओवर में कुल 16 रन ऑस्ट्रेलिया ने जड़े। 

1:40 PM – बुमराह को मिचेल मार्श ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और उनके ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 14 रन बटोरे। 

1:35 PM – ऑस्ट्रेलिया ने पहले ओवर में 5 रन बनाए। वहीं, दूसरे ओवर में 2 रन बनाए। 

1:30 PM – ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं।  1:10 PM – विराट कोहली और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। 

1:05 PM – भारतीय टीम को कई बदलावों के साथ उतरना है। आर अश्विन और ईशान किशन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। ईशान किशन बीमार हैं। अश्विन की जगह वॉशिंगटन सुंदर को चुना है। 

1:02 PM – भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच में आर अश्विन और ईशान किशन नहीं खेलेंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। नंबर तीन पर श्रेयस अय्यर होंगे। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह नजर आएंगे। विकेटकीपर केएल राहुल हैं और सूर्यकुमार यादव नंबर पांच पर हैं।  

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरोन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा और जोश हेजलवुड 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *