India vs Australia 3rd T20 Match Live Score : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार (28 नवंबर) को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तीसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन और भारत ने एक बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन बदलाव करते हुए मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबोट और एडम जम्पा की जगह ट्रेविस हेड, जेसन बेहरेनडोर्फ और केन रिचर्डसन को उतारा गया है। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की जगह आवेश खान ने ली है।
IND vs AUS 3rd T20I Live Cricket Score
India vs Australia 3rd T20I Live Hindi Commentary
India vs Australia 3rd T20I Match LIVE Score Updates
IND – 47/2 (6)
7:34 PM India vs Australia Live Score: भारत ने 6 ओवर में दो विकेट खोकर 43 रन बना लिए हैं। ऋतुराज 10 और सूर्यकुमार 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7:22 PM India vs Australia Live Score: भारत को तीसरे ओवर में बड़ा झटका लगा है। ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
7:14 PM India vs Australia Live Score: यशस्वी जायसवाल 6 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। जेसन बेहरेनडोर्फ ने उन्हें कैच आउट करवाया।
7:08 PM India vs Australia Live Score: भारत की पारी की शुरुआत के लिए यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर पहुंच गए हैं। पहले ओवर में 14 रन बने।
6:50 PM India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन बदलाव करते हुए मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबोट और एडम जम्पा की जगह ट्रेविस हेड, जेसन बेहरेनडोर्फ और केन रिचर्डसन को उतारा गया है। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की जगह आवेश खान ने ली है।
6:34 PM India vs Australia Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
6:20 PM India vs Australia Live Score: दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर वॉर्म अप करते हुए दिख रहे हैं। कुछ देर में कप्तान टॉस के लिए आएंगे।
5:58 PM India vs Australia Live Score: तीसरे टी20 मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन बदली हुई नजर आएगी। टीम के कुछ खिलाड़ी घर लौट गए हैं।
5:26 PM India vs Australia Live Score: इस मुकाबले के लिए 40 हजार दर्शकों के स्टेडियम में आने की उम्मीद है और उन्हें भारत के प्रतिभावान बल्लेबाजी क्रम से एक बार फिर दबदबे वाली बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। भारतीय बल्लेबाज शुरुआती दो मैच में 36 चौके और 24 छक्के जड़ चुके हैं।
4:45 PM India vs Australia Live Score: विश्व कप के दौरान लगभग साढ़े पांच हफ्ते बेंच पर बिताने के बावजूद ईशान किशन अच्छी लय में दिखे और उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं।
4:22 PM India vs Australia Live Score: भारतीय गेंदबाजों ने पहले मैच में 208 रन खर्च करने के बाद दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। पहले दो मैच में खाली गेंद की संख्या में अधिक फर्क नहीं था लेकिन दूसरे मैच में ओस के बावजूद भारतीय गेंदबाज बाउंड्री की संख्या में कटौती करने में सफल रहे। भारतीय गेंदबाजों ने पहले मैच में 45 जबकि दूसरे मैच में 44 खाली गेंद फेंकी।
3:50 PM India vs Australia Live Score: रिंकू सिंह दोनों मैचों में निचले क्रम में उम्दा पारियां खेलकर इस प्रारूप में फिनिशर की भूमिका पर खरे उतरने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी नजरें टी20 विश्व कप से पहले छठे स्थान पर अपनी जगह पक्की करने पर टिकी हैं।
3:10 PM India vs Australia Live Score: भारत के शीर्ष क्रम ने शुरुआती दो मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है। यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़ और कप्तान सूर्यकुमार यादव अर्धशतक जड़ने में सफल रहे हैं।
2:30 PM India vs Australia Live Score: भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा पर सबकी नजरे रहेंगी। पहले मैच में सस्ते में आउट होने वाले तिलक को दूसरे मैच में कुछ ही गेंद खेलने को मिली, लेकिन श्रेयस अय्यर के आने पर उन्हीं का पत्ता कटते हुए नजर आ रहा है, ऐसे में तीसरे मैच में वह बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।
1:53 PM India vs Australia Live Score: ये सभी खिलाड़ी पिछले मैच में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11 का हिस्सा थे। ऐसे में आज कंगारु टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में आधा दर्जन बदलाव करेगी।
1:30 PM India vs Australia Live Score: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किए हैं। वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वॉड में शामिल स्टीव स्मिथ, एडम जैंपा, सीन एबॉट, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और जोश इंग्लिश को आराम दिया गाय है।
श्रेयस अय्यर को एक हफ्ते का आराम दिया गया था लेकिन रायपुर और बेंगलुरू में होने वाले अंतिम दो मुकाबलों के लिए वह टीम में वापसी करेंगे और ऋतुराज गायकवाड़ की जगह उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे। इसका मतलब है कि अय्यर को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी और पूरी संभावना है कि वह वर्मा की जगह लेंगे। यह बदलाव हालांकि फॉर्म से अधिक संयोजन के कारण होगा।
इस मुकाबले के लिए 40 हजार दर्शकों के स्टेडियम में आने की उम्मीद है और उन्हें भारत के प्रतिभावान बल्लेबाजी क्रम से एक बार फिर दबदबे वाली बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। भारतीय बल्लेबाज शुरुआती दो मैच में 36 चौके और 24 छक्के जड़ चुके हैं। हालांकि तीसरे मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और एडम जंपा जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और वह जल्द ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। क्योंकि ये खिलाड़ी नौ हफ्ते से अधिक समय से भारत में हैं और अब उन पर थकान का असर दिखने लगा है।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडोर्फ, सीन एबट, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन, एडम जंपा।
IND vs AUS 3rd T20I Live Cricket Score