11:59 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: भारत को मिली आठवीं सफलता
भारत को आठवीं सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। उन्होंने 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर केशव महाराज को आउट किया। महाराज 27 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने उनका कैच लिया। दक्षिण अफ्रीका ने 43 ओवर में आठ विकेट पर 210 रन बनाए हैं। ब्यूरेन हेंड्रिंक्स और लिजाद विलियम्स क्रीज पर हैं।
11:38 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: मिलर का नहीं चला बल्ला
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाड डेविड मिलर का बल्ला इस मैच में नहीं चला। मुकेश कुमार ने उन्हें विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करा दिया। मिलर 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 20 गेंद पर 10 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 39 ओवर में सात विकेट पर 195 रन बना लिए हैं। केशव महाराज 11 और ब्यूरेन हेंड्रिक्स एक रन बनाकर नाबाद हैं।
11:17 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: सुंदर को मिली सफलता
भारत को छठी सफलता वॉशिंगटन सुंदर ने दिलाई। उन्होंने 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर वियान मुल्डर को आउट कर दिया। सुंदर की मुल्डर के बल्ले से लगकर विकेटकीपर केएल राहुल के हाथ में गई। राहुल को छोड़कर किसी ने अपील नहीं की। राहुल ने रिव्यू लिया और मुल्डर आउट हो गए। उन्होंने तीन गेंद पर सिर्फ एक रन बनाए।
11:12 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: क्लासेन को आवेश ने किया आउट
दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका हेनरिच क्लासेन के रूप में लगा। वह 22 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान की गेंद पर साई सुदर्शन ने उनका शानदार कैच लिया।
10:52 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका
दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका टोनी डि जोर्जी के रूप में लगा। वह 30वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। अर्शदीप सिंह ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। जोर्जी ने 87 गेंद पर 81 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। जोर्जी लगातार दूसरे मैच में शतक नहीं लगा पाए। दक्षिण अफ्रीका ने 30 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। हेनरिच क्लासेन 14 और डेविड मिलर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
10:33 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: सुंदर ने मार्करम को किया आउट
भारत को तीसरी सफलता एडेन मार्करम ने दिलाई। उन्होंने 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एडेन मार्करम को आउट कर दिया। मार्करम ने आउट होने से पहले टोनी डि जोर्जी के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। मार्करम ने 41 गेंद पर 36 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। दक्षिण अफ्रीका ने 26 ओवर में तीन विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। टोनी डि जोर्जी 75 रन बनाकर नाबाद हैं। हेनरिच क्लासेन को अपना खाता खोलना है।
09:51 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका रसी वान डर डुसेन के रूप में लगा। वह 15वें ओवर में अक्षर पटेल का शिकार बन गए। डुसेन 17 गेंद पर दो रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। दक्षिण अफ्रीका ने 15 ओवर में दो विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। टोनी डि जोर्जी 47 रन बनाकर नाबाद हैं। एडेन मार्करम को अभी अपना खाता खोलना है।
09:31 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: अर्शदीप ने लिया विकेट
अर्शदीप सिंह ने भारत को मैच में पहली सफलता दिलाई। उन्होंने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स को आउट कर दिया। रीजा 24 गेंद पर 19 रन बनाकर केएल राहुल को कैच थमा बैठे। दक्षिण अफ्रीका ने नौ ओवर में एक विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। टोनी डि जोर्जी 33 रन बनाकर नाबाद हैं। रसी वान डर डुसेन को अभी अपना खाता खोलना है।
09:21 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 7 ओवर में 54/0
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ सात विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। टोनी डि जोर्जी और रीजा हेंड्रिंक्स ने पहले विकेट के लिए शानदार शुरुआत की है। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। टोनी डि जोर्जी 30 और रीजा 18 रन बनाकर नाबाद हैं।
08:48 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू
भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो गई है। टोनी डि जोर्जी के साथ रीजा हेंड्रिक्स क्रीज पर उतरे हैं। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मुकेश कुमार ने की है।
08:17 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: भारत ने बनाया बड़ा स्कोर
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 297 रन का लक्ष्य मिला है। टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन बनाए। भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 108 और तिलक वर्मा ने 52 रन बनाए। सैमसन ने वनडे करियर का पहला शतक और तिलक ने पहला अर्धशतक लगाया। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। रिंकू सिंह ने 27 गेंद पर 38 रन, पहला वनडे खेलने वाले रजत पाटीदार ने 16 गेंद पर 22 और कप्तान केएल राहुल ने 35 गेंद पर 21 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर 14 और साई सुदर्शन 10 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल एक रन ही बना सके। अर्शदीप सिंह सात और आवेश खान एक रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। नंद्रे बर्गर को दो सफलता मिली। लिजाद विलियम्स, वियान मुल्डर और केशव महाराज को एक-एक सफलता मिली।
08:08 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: सुंदर भी पवेलियन लौटे
वॉशिंगटन सुंदर भी पवेलियन लौट गए। वह 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। ब्यूरेन हेंड्रिक्स की गेंद पर एडेन मार्करम ने उनका कैच लिया। सुंदर ने नौ गेंद पर 14 रन बनाए। भारत ने 49 ओवर में सात विकेट पर 283 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 28 और अर्शदीप सिंह छह रन बनाकर नाबाद हैं।
08:03 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: भारत को छठा झटका
भारत को छठा झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा। वह तीन गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। ब्यूरेन हेंड्रिक्स की गेंद पर वियान मुल्डर ने उनका कैच लिया। भारत ने 48 ओवर में छह विकेट पर 270 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 26 और वॉशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर नाबाद हैं।
07:51 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: सैमसन पवेलियन लौटे
भारत को पांचवां झटका संजू सैमसन के रूप में लगा। वह 114 गेंद पर 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। लिजाद विलियम्सन की गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स ने उनका कैच लिया। भारत ने 46 ओवर में पांच विकेट पर 249 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 18 और अक्षर पटेल एक रन बनाकर नाबाद हैं।
07:43 PM, 21-Dec-2023
IND vs SA Live Score: सैमसन का शतक
संजू सैमसन ने अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 44वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर शतक पूरा किया। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उनका पहला शतक है। भारत ने 44 ओवर में चार विकेट पर 235 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 100 और रिंकू सिंह 14 रन बनाकर नाबाद हैं।