Ind Vs Eng Test Live Score: India Vs England 1st Test Day 4 Match Scorecard Ball By Ball Updates – Amar Ujala Hindi News Live

11:37 AM, 28-Jan-2024

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी 420 रन पर खत्म

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 420 रन बनाए हैं। जसप्रीत बुमराह ने ओली पोप को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी खत्म की। पोप ने 278 गेंद में 196 रन बनाए, लेकिन दोहरे शतक से चूक गए। हालांकि, उनकी पारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं होगा। मैच की चौथी पारी में जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। इंग्लैंड की पारी खत्म होने के साथ ही भोजनकाल हो चुका है। अब भारत की कोशिश दिन के बाकी दो सत्र में तेजी से रन बनाकर चौथे दिन ही मैच जीतने की होगी।

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में पोप के 196 रन के अलावा बेन डकेट ने 47, टॉम हार्टले 34, बेन फोक्स 34, जैक क्राउली 31 और रेहान अहमद ने 28 रन का योगदान दिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने दो और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।

11:29 AM, 28-Jan-2024

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा

420 रन पर इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा है। मार्क वुड खाता खोले बिना रवींद्र जडेजा का शिकार बने। केएस भरत ने उनका कैच पकड़ा। 

11:14 AM, 28-Jan-2024

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा

419 रन पर इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा है। रविचंद्रन अश्विन ने टॉम हार्टले को बोल्ड किया। उन्होंने 52 गेंद में 34 रन बनाए और ओली पोप के साथ 80 रन की अहम साझेदारी की। अब टीम इंडिया की कोशिश जल्दी ही इंग्लैंड को ऑलआउट करने की होगी।

10:51 AM, 28-Jan-2024

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 400 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड का स्कोर 400 रन के पार जा चुका है। ओली पोप दोहरे शतक के करीब हैं और टॉम हार्टले भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया को जल्द से जल्द इस साझेदारी को तोड़ना होगा। अगर इंग्लैंड की टीम 300 रन के करीब लक्ष्य देने में सफल रहती है तो टीम इंडिया मैच की चौथी पारी में मुश्किल में पड़ सकती है।

10:45 AM, 28-Jan-2024

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की बढ़त 200 रन के पार

इंग्लैंड की बढ़त 200 रन के पार जा चुकी है। ओली पोप ने बेहतरीन पारी खेल अपनी टीम को मैच में बनाए रखा है। अब भारत के लिए 200 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। इंग्लैंड का स्कोर 400 रन के करीब है और पोप दोहरे शतक के नजदीक पहुंच चुके हैं।

09:57 AM, 28-Jan-2024

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा

339 रन पर इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा है। रेहान अहमद 53 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें विकेट के पीछे केएस भरत के हाथों कैच कराया। हालांकि, ओली पोप अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं।  इंग्लैंड का स्कोर 350 रन के पार जा चुका है।

09:43 AM, 28-Jan-2024

IND vs ENG Live Score: पोप ने पार किया 150 रन का आंकड़ा

इंग्लैंड के लिए ओली पोप अपने टेस्ट करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेल रहे हैं। वह 150 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। उनकी पारी के चलते इंग्लैंड की टीम मैच में लड़ाई कर रही है। इंग्लैंड का स्कोर 81 ओवर के बाद 333/6 है।

09:24 AM, 28-Jan-2024

IND vs ENG Live Score: मैच में अब तक क्या हुआ?

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 246 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त ली। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम अब तक 316 रन बना चुकी है। मैच की चौथी पारी में भारत को लक्ष्य का पीछा करना होगा।

मैच में अब तक क्या हुआ जानने के लिए यहां क्लिक करें

08:57 AM, 28-Jan-2024

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 420 रन बनाए, भारत के सामने 231 रन का लक्ष्य

Live Cricket Score Today IND vs ENG 1st Test Day 4: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीन दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम 126 रन आगे है। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने छह विकेट पर 316 रन बना लिए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *